कल बंद रहेगी बीएचयू अस्पताल की ओपीडी

कल बंद रहेगी बीएचयू अस्पताल की ओपीडी

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय और ट्रामा सेंटर की ओपीडी बंद रहेगी। इस दौरान इलेक्ट्रिक ओटी भी बंद रहेगी। अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं संचालित होंगी। यह जानकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई है।