विदिशा के लटेरी में इलाज के दौरान 2 साल के मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा, भीड़ ने डॉक्टर को पीटा…
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी कस्बे में बुधवार रात एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान दो साल के मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।…