उज्जैन के तराना में दो पक्षों में फिर तनाव: बस में लगाई आग, घरों पर पथराव, नगर बंद और स्कूलों में छुट्टी घोषित

0


Ujjain Tarana Violence: उज्जैन के तराना में एक बार फिर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। बसों में तोड़फोड़ के बाद आग लगाई गई। घरों पर पथराव किया। इसके अलावा कई गाड़ियों के कांच तोड़ दिए गए। 15-20 लोगों पर हमले का आरोप है।

हिरासत में 5 आरोपी

23 जनवरी, शुक्रवार को हालात बिगड़ते देखकर पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। सोहेल ठाकुर पर हमला करने वाले 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 6वें आरोपी की तलाश जारी है।

विवाद के बाद नगर बंद, स्कूलों में छुट्टी घोषित

तराना में 7 थानों की पुलिस तैनात है। इलाके के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। नगर बंद किया गया है।

क्यों हुआ विवाद ?

गुरुवार शाम को तराना में दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद हुआ था। एक युवक सोहेल ठाकुर पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले के विरोध में शुक्रवार को भी माहौल गरमा गया।

ये खबर भी पढ़ें:भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान: बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर, पैसे देकर मिलती है पोस्टिंग, मुख्य सचिव के हवाले से सरकार को घेरा

सोहेल ठाकुर की हालत स्थिर

22 जनवरी, गुरुवार को सोहेल ठाकुर पर हमला हुआ था। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सोहेल ठाकुर पर हमले के बाद गुस्साए लोगों ने तराना थाने का घेराव किया था। कुछ लोगों ने बस में तोड़फोड़ की थी। हमलावर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया गया था।

बस में तोड़फोड़

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: स्कूलों-किताब विक्रेताओं की मोनोपोली पर लगाम: जबलपुर के बाद इस जिले के कलेक्टर ने किए आदेश- 3 साल तक नहीं बदलेगी यूनिफॉर्म, बैग का वजन तय

तराना में 300 पुलिस जवान तैनात

तराना में हालात न बिगड़ें इसलिए करीब 300 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। उज्जैन SP प्रदीप शर्मा ने खुद मोर्चा संभालते हुए उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल हालात काबू में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.