वाराणसी में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदातें

0


वाराणसी। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के हौज कटरा स्थित पत्थर गली से सामने आया है, जहां कुत्तों के हमले की घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता और भय को और बढ़ा दिया है।

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सड़क से गुजर रही एक बाइक पर पीछे बैठे छोटे बच्चे पर कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया और उसे काट लिया। इतना ही नहीं, दूसरी तस्वीर में दो मासूम बच्चे पैदल जा रहे थे, तभी कुत्तों ने उन पर झपट्टा मारकर उन्हें गिराने और काटने की कोशिश की। इन घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के दावों के बावजूद कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनका आक्रामक व्यवहार किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है। शिकायतों और मांगों के बावजूद अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। राहगीरों का कहना है कि शाम के बाद पत्थर गली और आसपास की गलियां कुत्तों के झुंड से भर जाती हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि कुत्तों के आतंक से उन्हें राहत मिल सके।








Leave A Reply

Your email address will not be published.