रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का निधन: 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 1977 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

0


Rajnitai Upasane Passes Away: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने पूरे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक जगत को गहरे शोक में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर 8 घंटे चली मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 3 महिला और 1 पुरुष नक्सली को मार गिराया, हथियार भी बरामद

1977 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

राजनीति में आने से पहले सक्रिय कार्यकर्ता रहीं

रजनी ताई उपासने ने 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी (Janata Party) के टिकट पर रायपुर से चुनाव लड़ा और कांग्रेस (Congress) की उम्मीदवार शारदा चरण तिवारी (Sharda Charan Tiwari) को हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही वे रायपुर की पहली महिला विधायक (First Woman MLA of Raipur) बनीं। उस दौर में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बेहद सीमित थी, ऐसे में उनकी जीत को बड़ी उपलब्धि माना गया।

राजनीति में आने से पहले सक्रिय कार्यकर्ता रहीं

राजनीति में आने से पहले रजनी ताई जनसंघ (Jana Sangh) से जुड़ी एक सक्रिय कार्यकर्ता रहीं। वे कई आंदोलनों का हिस्सा बनीं और जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक ले जाने में हमेशा आगे रहीं। उनकी सादगी और समर्पण के कारण वे आम जनता के बीच लोकप्रिय चेहरा बन गई थीं।

रायपुर की एकमात्र महिला विधायक

रायपुर को अब तक सिर्फ एक ही महिला विधायक मिली है और वह थीं रजनी ताई उपासने।

लोकतांत्रिक इतिहास में रायपुर को अब तक सिर्फ एक ही महिला विधायक मिली है और वह थीं रजनी ताई उपासने। 46 साल की उम्र में विधायक बनने वाली रजनी ताई ने राजनीतिक जीवन में ईमानदारी और सरलता की मिसाल पेश की। उनकी राजनीति का सफर महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया।

शोक की लहर

उनके निधन के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल और राजनीतिक जगत से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वे न केवल एक जननेता थीं बल्कि समाज की उन महिलाओं में गिनी जाती थीं जिन्होंने अपने संघर्ष और कर्म से पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 30 नक्सलियों का सरेंडर: 81 लाख के 20 इनामी शामिल, पुलिस ने इसे बड़ी सफलता बताया

Leave A Reply

Your email address will not be published.