Solar Subsidy: 2 किलोवाट सोलर पैनल लगवाने पर सरकार देगी 60,000 रुपये सब्सिडी, राज्य सरकार भी दे रहे अनुदान, फ्री में लग जाएगा सोलर, देखें कैसे

0
Solar Subsidy: भारत सरकार सोलर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए कई शानदार योजनाएं शुरू कर रही है. सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा घरों की छत में सोलर सिस्टम इंस्टॉल करके सोलर एनर्जी को बढ़ावा देना और बिजली बिल को कम करना है. लोगों को सस्ती बिजली मिल सकें उसके लिए केंद्र सरकार ने “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” की शुरुआत की है. इस योजना के तहत 2 किलोवाट सोलर पैनल लगवाने पर आपको 60,000 रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी.

सोलर पैनल के लिए सरकार देगी 60,000 रुपए की सब्सिडी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत आपको 2 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर 60% तक की सब्सिडी मिलती है, जो 60,000 हो सकती है. वहीं अगर आप 3 किलोवाट या उससे अधिक का सिस्टम लगवाते हैं, तो अधिकतम 78,000 रुपए की सब्सिडी मिलेगी. इस राशि को सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

2 किलोवाट सोलर पैनल लगाने का खर्चा

इस योजना के अंतर्गत अलग -अलग क्षमता के सोलर पैनल इंस्टॉल करने पर अलग -अलग सब्सिडी मिलती है. यदि आप 2 KW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम स्थापित करते है तो उसकी कुल लागत 1 लाख से 1.7 लाख के बीच होती है, यह कीमत कंपनी और उपकरणों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है. सब्सिडी मिलने के बाद 2 किलोवाट सोलर सिस्टम की लागत काफी कम हो जाती है.

ऐसे करें आवेदन

“प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” का लाभ लेने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. इसके अलावा आप अपने राज्य के बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) के कार्यालय या जिला अक्षय ऊर्जा कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड और बिजली बिल जैसे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.