उत्तर प्रदेश में 2026 तक इतना हो जाएगा 10 ग्राम सोना का रेट

0

 News (UP News) आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सर्राफा कारोबार भी करोड़ों का होता है। देश के अन्य हिस्सों की तरह ही उत्तर प्रदेश (UP News) में भी शादी और त्यौहारी सीजन में सोना बहुत मायने रखता है। सोने की कीमतों में अब बड़ा बदलाव होने वाला है। 2026 तक सोने के दाम काफी बदल जाएंगे। 

इस साल सोने दिखाई तेज रफ्तार

इस साल सोने ने तेजी दिखाई है। सर्राफा बाजार की बजाया ऑनलाइन सोने में निवेश ज्यादा हुआ है। इससे सर्राफा बाजार में सोने के दाम (Uttar Pardesh Gold rate) एक दम से हाई पर पहुंच गए हैं। सोना आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। भविष्य में सोने के दामों में अब फिर से बदलाव आने की उम्मीद है। 

34 प्रतिशत तक बढ़ गए दाम

इस साल सोने की कीमतों (Gold Price) में 34 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। सोने के दाम साल की शुरुआत में 76 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर थे। परंतु, अब सोने की कीमत एक लाख को पार कर चुकी है।

हालांकि एक लाख का आंकड़ा छूने के बाद सोने के दाम (Sone k daam) कुछ हद तक कम हुए हैं, परंतु अब भी लोगों की पहुंच से दूर बने हुए हैं। 

क्या चल रही है उत्तर प्रदेश में सोने की कीमत

यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 22 अगस्त को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 97,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना की कीमत आज 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।  

चांदी भी कम नहीं है 

चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो आज चांदी की कीमत 1,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही है। कल चांदी की कीमत 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था। वहीं आज चांदी की कीमत (Chandi Ki Kemat) में गिरावट दर्ज की जा रही है।

2026 तक इतने हो जाएंगे सोने के दाम

सोने के दामों में 2026 तक बड़ी बढ़ौतरी होने वाली है। अंतरराष्ट्रीय ब्रोर्केज फर्म गोल्डमैन की ओर से बताया गया है कि साल के अंत तक सोने के दाम 1 लाख 30 हजार को पार कर सकते हैं। उनका कहना है कि अगर परिस्थितियां सामान्य रहती है तो सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1 लाख 10 ग्राम तक जा सकती है।

परंतु, अगर परिस्थितियां विकट होती हैं तो सोने के दाम 1 लाख 38 हजार तक भी जा सकती है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश (UP Gold Prediction) में भी सोना इतना ही जा सकता है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.