कूलर से आ रही बदबू? बस इतने दिन में बदलें पानी, मिनटों में चमक उठेगा कूलर!

0

बढ़ती गर्मी में कूलर और एसी के बिना दिन काटना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में गर्मी की मार से बचने के लिए बाजार में एसी और कूलर की डिमांड भी अधिक हो जाती है। हालांकि अधिकतर लोगों के पास एसी खरीदने का बजट नहीं होता ऐसे में वह कूलर का उपयोग करना एक बेहतर विकल्प मानते हैं, कूलर बजट फ़्रेंडली होने के साथ-साथ हमारे वातावरण को ठंडा भी रखता है। ऐसे में अगर आप गर्मियों में कूलर का इस्तेमाल करते हैं तो इसकी सफाई करना भी बेहद ही जरूरी होता है वरना इसकी ठंडी हवा आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

जी हाँ, अक्सर कूलर इस्तेमाल करने वाले लोग हफ्तों तक उसमें पानी भरने के बाद नहीं बदलते, लेकिन थोड़े-थोड़े दिनों में कूलर का पानी नहीं बदलना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। कूलर में जमा गंदा या पुराना पानी न केवल दुर्गंध बढ़ाता है बल्कि गर्मियों में इससे मच्छर भी पनपने लगते हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी कई तरह की बीमारियाँ उत्पन्न हो सकती है, तो चलिए जानते हैं कितने दिनों मे बदलना चाहिए कूलर में जमा पानी।

कितने दिन में बदले कूलर का पानी

गर्मियों मे कूलर का पानी जल्दी गंदा हो जाता है, खासतौर पर अधिक धूल-मिट्टी वाले वातावरण में यदि आप रह रहे हैं तो 2 से 3 दिन में कूलर का पानी बदलना बेहद ही जरूरी है। यदि जगह साफ-सुथरी है तो भी आपको 4 से 5 दिन मे इसे बदल लेना चाहिए। कूलर में केवल पानी बदलने के साथ-साथ इसकी साफ-सफाई भी बेहद ही जरूरी होती है, जिससे मच्छर या अन्य गंदगी आपके सेहत को प्रभावित ना करें।

कूलर का पानी ना बदलने से होने वाली परेशानियाँ

  • कूलर का पानी ना बदलने से कूलर में बैक्टीरिया, फफूंदी और मच्छर पननपने लगते हैं, जिससे एलर्जी, मलेरिया जैसी बीमारियाँ हो सकती है।
  • कूलर में पानी जमने से पानी गंदा और खराब होने लगता है, गंदा पानी ठंडी हवा नहीं दे पाता, ऐसे में ठंडी और ताजी हवा के लिए कूलर को साफ रखना बेहद जरूरी है।
  • अगर आपके कूलर में लंबे समय से पानी जमा होने से कूलर की उम्र भी कम होने लगती है, इससे कूलर की मोटर, पैड्स और पंप जल्दी खराब हो सकते हैं।

जरूर बरतें ये सावधानियाँ

कूलर को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए आपको कूलर का पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए ऐसा नहीं करने पर उसमें फंगस या बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही कूलर की टंकी में सीधे गंदा पानी डालने से बचना चाहिए क्योंकि इससे कूलर खराब हो सकता है और हवा भी गंदी आती है। यदि कूलर के पंखे या जालियों मे मिट्टी लग जाती है तो इसकी भी सफाई करके या इन्हे बदलकर आप नए पंखे और जाली लगवा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.