बीएचयू में मुंह बांधे युवाओं ने तोड़ दी नई कार, सुरक्षा पर उठे सवाल

0


वाराणसी। बीएचयू एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। कैंपस में उस समय हंगामा मच गया जब करीब 50 की संख्या में मुंह बांधे युवाओं ने एक नई कार पर जमकर हमला कर दिया। आरोप है कि युवा नरिया रोड की ओर पहुंचे और एनसीसी गेट के सामने कार को घेर लिया और तोड़फोड़ की। चालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

vns

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवाओं ने हाथों में बैट और बेल्ट निकालकर कार के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने कार चालक पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन चालक किसी तरह जान बचाकर एनसीसी ऑफिस में घुस गया। हमलावर वहां भी घुसने का प्रयास करने लगे, हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उन्हें रोक दिया।

घटना के दौरान नरिया से लेकर एलबीएस हॉस्टल तक जाम की स्थिति बन गई। कार पर हमला करने के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि कार बीएचयू के एक पूर्व छात्र की थी, जिसकी कुछ वर्तमान छात्रों से पुरानी तनातनी चल रही थी। 

vns

इस पूरे प्रकरण ने बीएचयू की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन पर हर माह लाखों रुपये सुरक्षा मद में खर्च होते हैं, बावजूद इसके कैंपस में इस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैं।








Leave A Reply

Your email address will not be published.