जल्द आने वाले हैं ये 5 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, लॉन्च होते ही सड़कों पर मचाएंगे तहलका!
आज के समय में हर घर में दो पहिया वाहन होते ही है, और इस साल कई कंपनियां मार्केट में नए स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है, इनमें इलेक्ट्रिक और पेट्रोल मॉडल दोनों ही शामिल है, जो कंपनियां नए स्कूटरों पर काम कर रही है, उसमें हौंडा से लेकर टीवीएस तक शामिल है।
बजाज ऑटो
बजाज जल्द ही अपने Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर का सस्ता वर्जन लॉन्च करने जा रही है, कंपनी ने बताया है की Chetak 2903 एंट्री लेवल मॉडल जून में आएगा, इसमें 3.5 kWh की बैटरी होगी, जो 153 किलोमीटर तक की रेंज दे सकते है, स्कूटर में 35 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज, 63 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड और दो राइडिंग मोड़ मिलेंगे इसे 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 3 घंटे 25 मिनट लगेंगे।
हीरो विडा
हीरो मोटोकॉर्प का अगला स्कूटर VX2 होगा, जो बजट सेगमेंट के लिए लाया जा सकता है, हीरो मोटोकॉर्प का इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा अगले कुछ ही दिनों में अपने नए स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, निर्माता की ओर से एक जुलाई 2025 को औपचारिक तौर पर अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया जाएगा।
टीवीएस मोटर
EV सेगमेंट के साथ ही कई निर्माता ICE सेगमेंट में भी अपने उत्पादों को ऑफर करती है, जानकारी के मुताबिक प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टीवीएस की ओर से भी 150 सीसी सेगमेंट में नए स्कूटर को लॉन्च किया जा सकता है।
हौंडा मोटरसाइकिल
हौंडा कंपनी अपने पॉपुलर स्कूटर Activa का नया वर्जन लॉन्च करने जा रही है, इसमें नया डिजाइन एलईडी, टेल लैंप जैसे जरुरी अपडेट मिल सकते है, हालंकि इसका डिजाइन ज्यादा नहीं बदलेगा लेकिन इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है।
सुजुकी मोटरसाइकिल
सुजुकी भारत में अपना पहला ऑल – इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access जल्द लॉन्च करेगी, निर्माताओं की ओर से इस स्कूटर को अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है, इस स्कूटर को फिक्स बैटरी के साथ लाया जाएगा, और इससे स्कूटर को एक बार चार्ज करने के बाद 95 किलोमीटर के आस-पास की रेंज मिल सकती है।