बेटी की शादी की चिंता खत्म! LIC का यह जादुई प्लान रोज के 121 रुपये से देगा 27 लाख रुपये – जानें पूरी डिटेल्स

0

LIC की ये पॉलिसी बेटियों को बनाएगी लखपति : भारतीय जीवन बीमा निगम ( Life Insurance Corporation of India ) के पोर्टफोलियो में बच्चों और बुजुर्गों के लिए कई बेहतरीन योजनाएं हैं ! जो छोटी-छोटी बचत के जरिए भी बड़ा फंड जुटाने में मददगार हैं ! एलआईसी ने खास तौर पर बेटियों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं !  जो उनकी पढ़ाई से लेकर शादी तक की टेंशन को खत्म कर सकती हैं ! आमतौर पर भारत में बेटी के जन्म लेते ही लोग उसकी पढ़ाई और शादी को लेकर चिंता में रहने लगते हैं ! अगर आप भी इस लिस्ट में हैं, तो एलआईसी कन्यादान पॉलिसी ( LIC Kanyadan Policy ) आपकी इस चिंता को दूर कर सकती है ! जो बेटी की शादी में पैसों की कमी महसूस नहीं होने देगी !

LIC की ये पॉलिसी बेटियों को बनाएगी लखपति

121 रुपये जमा करके 27 लाख का फंड

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी ( LIC Kanyadan Policy ) न सिर्फ आपकी बेटी का भविष्य सुरक्षित कर सकती है ! बल्कि उसकी शादी में पैसों की टेंशन से भी मुक्ति दिला सकती है ! इस योजना के नाम के मुताबिक, यह लड़की की शादी की उम्र होने पर बड़ा फंड मुहैया करा सकती है ! इसमें आपको अपनी बेटी के लिए रोजाना 121 रुपये जमा करने होंगे, यानी इस हिसाब से आपको हर महीने कुल 3,600 रुपये जमा करने होंगे ! इस निवेश के जरिए आपको पॉलिसी की 25 साल की मैच्योरिटी अवधि पूरी होने पर एकमुश्त 27 लाख रुपये से ज्यादा मिलेंगे !

LIC की ये पॉलिसी बेटियों को बनाएगी लखपति , ये है पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी ( LIC Kanyadan Policy ) को 13 से 25 साल की मैच्योरिटी अवधि के लिए लिया जा सकता है ! ऐसे में अगर आपकी बेटी दो साल की है ! आप 25 साल की मैच्योरिटी के लिए 10 लाख रुपये का सम एश्योर्ड प्लान लेते हैं ! रोजाना 121 रुपये जमा करके स्कीम में निवेश करते हैं ! तो जब आपकी बेटी 27 साल की होगी तो उसके पास 27 लाख रुपये होंगे ! अगर आप निवेश की रकम बढ़ाना या घटाना चाहते हैं ! तो अपनी इच्छा के हिसाब से बढ़ा या घटा सकते हैं और उसी आधार पर आपका फंड भी बदल जाएगा !

LIC Kanyadan Policy टैक्स बेनिफिट भी मिलेगा

बेटियों के लिए बनाई गई इस एलआईसी कन्यादान पॉलिसी ( LIC Kanyadan Policy ) को लेने की आयु सीमा की बात करें तो इस योजना में लाभार्थी के पिता की उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए ! जबकि बेटी की उम्र कम से कम एक साल होनी चाहिए ! इस LIC प्लान में भारी भरकम फंड जमा होने के साथ ही टैक्स बेनिफिट भी मिलता है ! LIC कन्यादान पॉलिसी आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के अंतर्गत आती है ! इसलिए प्रीमियम का भुगतान करने वालों को 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिल सकती है !

इतना ही नहीं, अगर मैच्योरिटी अवधि से पहले पॉलिसीधारक के साथ कोई अनहोनी हो जाती है ! असामयिक मृत्यु हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में परिवार के सदस्यों को 10 लाख रुपये तक दिए जाने का प्रावधान है ! परिवार के सदस्यों को प्रीमियम भी नहीं देना होगा ! पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि पूरी होने पर नॉमिनी को पूरे 27 लाख रुपये दिए जाएंगे !

भारतीय जीवन बीमा निगम ( Life Insurance Corporation of India )की कन्यादान पॉलिसी का लाभ उठाने के लिए आपको अपना आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र देना होगा !

Leave A Reply

Your email address will not be published.