Tips And Tricks: खट्टी दही खाने का मजा कर रही है खराब, इन घरेलू जुगाड़ से पाएं मीठा स्वाद
कई बार ऐसा होता है कि घर में ज्यादा समय से रखे हुए दही में खटास आने लगती है। ऐसा कई बार होता है। इसके बाद हम दही का इस्तेमाल कढ़ी या अन्य चीजों को खाने के लिए बना लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप खट्टी दही को मीठा बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई करने की जरूरत है, जिससे आप दही को दोबारा खाने लायक बना सकते हैं। आइए आर्टिकल में आपको इसका तरीका शेयर करते हैं।

किशमिश से खट्टी दही को बनाएं मीठी
अगर आप सिंपल तरह से अपनी खट्टी दही को खाने के लायक बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको सिर्फ 5 से 6 किशमिश चाहिए। इससे आप आसानी से अपनी दही मीठा बना सकती हैं। इसके लिए आपको खट्टी दही लेनी है। इसमें आपको 5 से 6 किशमिश डालनी है और इसे 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ देना है। कुछ देर बाद इसे चखना है। खाकर देखिएगा इससे स्वाद मीठा लगेगा। यह सबसे अलग और खास तरीका है साथ ही इसके बाद दही खाने के बाद आपको किसी तरह की कोई दिक्कत भी नहीं आती।
दही को खट्टे से मीठा कैसे बनाएं?
दही को खट्टे से मीठा करने के लिए आपको दही में थोड़ा ठंडा दूध मिलाएं और इसके अंदर पीसी हुई मिश्री को मिक्स करना है। इसके बाद इस दही को खाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ही का टेस्ट बैलेंस हो जाता है और खटास काफी हद तक कम हो जाती है। इसलिए आपको यह तरीका जरूर ट्राई करना चाहिए।

दही को जमाते समय किन बातों का रखें ध्यान
अगर आप फुल क्रीम दूध से दही जमाएंगे, तो इससे दही का टेस्ट और दोगुना हो जाएगा।
दही को कोशिश करें कि आप मिट्टी के बर्तन में जमाएं।
अगर आपको खट्टा दही नहीं खाना है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप सही टिप्स का ध्यान रखें।
आपको दही को जमाने के लिए इसे अच्छे से कवर करके रखें।
इन आसान से घरेलू उपायों को आजमा कर बिना किसी खटास के आप दही को फिर से अपने खाने का स्वादिष्ट हिस्सा बना सकते हैं। ये उपाय सेहत पर भी असर नहीं डालेगा। इससे आप बार-बार ऐसे ही दही को जमाने का काम करेंगे।