गुरुग्राम में किफायती किराए पर रहने के लिए चाहिए घर, तो यह 5 इलाके हैं सबसे बेस्ट

0

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में यदि आप किराए पर घर ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको यहां कुछ ऐसे इलाकों के नाम बताएंगे, जहां आप बुनियादी सुविधाओं के साथ नाममात्र किराए पर फ्लैट में रह सकते हैं. यहां आपको न केवल किफायती दरों पर रहने के लिए घर मिलेगा, बल्कि मेट्रो स्टेशन और प्रमुख सड़क मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी.

पालम विहार

गुरुग्राम का पालम विहार इलाका किफायती दरों पर किराए के लिए मशहूर है. ऐसा बताया जाता है कि यहां 1 BHK फ्लैट्स को आप मात्र 6 हजार से 10 हजार रुपए तक किराए पर ले सकते हैं. यहां पार्क, शापिंग कॉम्प्लेक्स सहित कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी.

सेक्टर- 56

गोल्फ कोर्स रोड और साईबर सिटी के नजदीक होने के चलते इस इलाके में बेहद सस्ते घर किराए पर मिल जाते हैं. यहां 1 BHK और स्टूडियो अपार्टमेंट का किराया 8 से 10 हजार रुपए तक रहता है. सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था इस इलाके को रहने के लिए उपयुक्त बनाती है.

सेक्टर 15

किराए और सुविधाओं के हिसाब से गुरुग्राम के इस इलाके को सबसे किफायती माना गया है. MG रोड मेट्रो स्टेशन के नजदीक होने के चलते यहां किराए पर फ्लैट लेना लोग पसंद करते हैं. यहां 1 BHK फ्लैट्स और सिंगल रूम 8 से 10 हजार रुपए में आसानी से मिल जाते हैं. इस इलाके में आपको बाजार, पार्क और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

सेक्टर- 7 और राजेंद्र पार्क 

द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित इन इलाकों में 2 रूम सेट या 1 BHK फ्लैट्स 7 से 10 हजार रुपए तक आसानी से मिल जाते हैं. फैमिली हो या फिर बैचलर्स यहां सभी को आसानी से किराए पर घर मिल जाते हैं.

सोहना रोड और सेक्टर- 33

सोहना रोड के साथ लगते इलाकों और सेक्टर- 33 में 1 BHK फ्लैट्स किराए पर चाहिए, तो आपको साढ़े 8 हजार से 10 हजार रुपए तक आसानी से उपलब्ध होंगे. इस इलाके की दिल्ली- जयपुर हाइवे और दूसरी मुख्य सड़कों से सीधी कनेक्टिविटी हैं. यह इलाका KR मंगलम यूनिवर्सिटी जैसे लैंडमार्क के पास स्थित है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.