आज गुरु और शुक्र ने बनाया दशांक योग, इन 3 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

0

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है.  हाल ही में गुरु ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. गुरु ग्रह एक साल में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इस दौरान उनकी युति किसी न किसी ग्रह के साथ होती रहती है. आज 4 जुलाई को देवताओं के गुरु कहे जाने वाले गुरु की युति शुक्र के साथ हुई है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.

आज सुबह 11:14 मिनट पर शुक्र और गुरु ग्रह एक दूसरे से 36 डिग्री के को पर स्थित थे. इसी वजह से दशांक योग का निर्माण भी हो रहा था. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आकाश मंडल में 27 नक्षत्र है और 12 राशियों से मिलकर चक्र बनता है, जो 360 डिग्री का होता है. जिसका दसवां भाग 360 डिग्री कहलाता है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति की वजह से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

आज से शुरू हुआ अच्छा समय

वृषभ राशि: शुक्र और गुरु का दशांक योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. इस राशि के लग्न भाव में शुक्र और दूसरे भाव में गुरु विराजमान रहेंगे, ऐसे में आपके रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. इनकम में भी तेजी से इजाफा देखने को मिलेगा. नौकरी पेशा जातकों को काफी लाभ मिल सकता है, बेरोजगार लोगों को भी नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे. साथ ही, वेतन में वृद्धि होगी. अगर इस दौरान आप व्यवसाय करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपको विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के जीवन में सुख समृद्धि के साथ- साथ भौतिक सुखों की प्राप्ति भी होने वाली है. अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो अब आपको लाभ मिलने वाला है. आपको इस अवधि में कई शानदार ऑफर मिलने वाले हैं, आप थोड़ा कम दबाव महसूस करेंगे. वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि: शुक्र और गुरु की युति से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप अपने अच्छे कर्मों से फल की प्राप्ति भी करेंगे. धार्मिक यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं, परिवार और दोस्तों के साथ आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, आय के नए साधन खुलेंगे. पारिवारिक मामलों में चली आ रही परेशानिया भी अब समाप्त हो जाएगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Dailynews7 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.