Today Live Update 25 Nov 2025: अयोध्या में ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए पहुंचे पीएम मोदी, अभितीज मुहूर्त में होगा कार्यक्रम

0


अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी

ram mandir pm modi

Today Live Update 25 Nov 2025 Mangalvar: इसके लिए राम जन्मभूमि केस में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को भी न्योता दिया गया है। पीएम मोदी पहुंच चुके हैं। अयोध्या में राममंदिर ध्वजारोहाण कार्यक्रम के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। वह विवाह पंचमी के मौके पर राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराएंगे। पीएम मोदी अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिये साकेत महाविद्यालय पहुंचे हैं। यहीं से पीएम मोदी का रोड शो थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। आपको बता दें पीएम का रोड शो एक किलोमीटर का होगा। इसके लिए 12 जगह स्वागत स्थान बनाए गए हैं. इनमें से सात जगह सांस्कृतिक मंच भी बने हैं। 

  • Nov 25, 2025 12:33 IST

    SIR अभियान में लापरवाही पर 106 BLO के वेतन रुके

    बदायूं में चल रहे SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) अभियान में लापरवाही बरतने पर प्रशासन सख्त हो गया है। सदर SDM ने 106 BLO का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर काम में सुधार नहीं हुआ तो सभी के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। यह मामला बदायूं सदर और शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इसके विपरीत, बेहतरीन काम करने वाले 4 BLO को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है, ताकि अन्य कर्मचारियों को भी समय पर सर्वे पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

    SIR सर्वे को तय समय में पूरा कर निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजना प्रशासन की बड़ी प्राथमिकता है। अभियान को महाअभियान का रूप दिया गया था, जिसके चलते रविवार की छुट्टी भी सभी BLO की रद्द कर दी गई थी। लेकिन कुछ BLO की लापरवाही और कई मतदाताओं की उदासीनता के कारण सर्वे कार्य में देरी हो रही थी, जिसके बाद सख्त कदम उठाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.