Todays Latest News: बिहार चुनाव के लिए NDA ने जारी की सीट शेयरिंग लिस्ट; JDU- 102 और BJP 101 पर लड़ेगी चुनाव – सूत्र

0


Todays Latest News 28 August Thursday 2025: पढ़ें 25 अगस्त 2025 की देश दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी-छोटी खबरें।

11:25 AM 

बिहार चुनाव के लिए NDA ने जारी की सीट शेयरिंग लिस्ट; JDU- 102 और BJP 101 पर लड़ेगी चुनाव  – सूत्र 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर NDA गठबंधन की सीट शेयरिंग लगभग तय हो गई है। सूत्रों के अनुसार जेडीयू (JDU) को 102, भाजपा (BJP) को 101, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP(R)] को 20, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 10 और राष्ट्रीय लोक मत (RLM) को 10 सीटें दी गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा के बाद गठबंधन दलों के बीच सहमति बनी है। जल्द ही NDA की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

10:00 AM 

29 अगस्त को बिहार जाएंगे अखिलेश    

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बिहा दौरा अब एक दिन आगे शेड्यूल हो गया है। अखिलेश यादव 29 अगस्त को बाहर का दौरा करेंगे। अखिलेश यादव 29 से लेकर 30 अगस्त तक बिहार में रहेंगे। वह 30 अगस्त की रात को लखनऊ वापस रवाना होंगे। बिहार दौरे के दौरान अखिलेश 30 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव के साथ आरा से सिवान तक रोडशो निकालेंगे।

9:45 AM 

केंद्र सरकार ने कपास पर आयात शुल्क छूट 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए बड़ी राहत देते हुए आयात शुल्क छूट को 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। देश में कपास की मौजूदगी बढ़ाने के लिए सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें 19 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक कपास (HS कोड 5201) पर इंपोर्ट ड्यूटी को अस्थायी रूप से समाप्त किया था। जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

9:30 AM 

नैनीताल की हेरिटेज बिल्डिंग में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत

शहर के मल्लीताल मोहनको स्थित तीन मंजिला भवन में बुधवार की रात भीषण आग लगी। जिसमें महिला की जिंदा जल कर मौत हो गईं है। मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बचाव दल की टीमें पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। आपको बता दें आग पुराने समय की एक ऐतिहासिक इमारत में लगी, जिसे ओल्ड लंदन हाउस के नाम से जाना जाता है। ये अंग्रेजों के जमाने की बिल्डिंग हैं जो अपनी शानदार बनावट और खूबसूरती के लिए मशहूर रही है।

8:45 AM 

अमेरिका के स्कूल में प्रार्थना के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावर समेत 3 की मौत, 20 घायल

अमेरिका के स्कूल में प्रार्थना करते बच्चों पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। जिमसें हमलावर समेत 3 की मौत, 20 के घायलों की खबर सामने आ रही है। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। राष्ट्रपति ट्रंप को दी गई घटना की जानकारी है।

8:20 AM 

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने घुसपैठ 

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की है जिसे सेना ने नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना के जवानों ने आज गुरुवार 28 अगस्त को दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। आपको बता दें नौशेरा के गुरेज सेक्टर में सेना ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अभी तक कई बार सेना की आतंकियों से मुठभेड़ हो चुकी है।

8:10 AM 

बस्तर में बारिश से रेल पटरियां बहीं, 53 साल बाद रौद्र रूप में डंकनी नदी

CG FloodCG Flood

छत्तीसगढ़ के बस्तर में लगातार बारिश से व्यवस्थाएं चौपट हो गई हैं। दंतेवाड़ा जिले में हुई तेज बारिश से इंद्रावती नदी उफान पर है। इससे शंखनी-डंकनी नदी का पानी नहीं बह पाया और आसपास के गांवों में भारी तबाही मच गई। जानकारों की मानें तो लगभग 53 साल पहले सन 1972 में डंकनी नदी का ऐसा रौद्ररूप देखने को मिला था। यहां 2196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट किए गए हैं।

8:05 AM 

एमपी के 10 जिलों में आज हैवी रेन अलर्ट 

MP Map 28 August 2025MP Map 28 August 2025

मध्यप्रदेश में एक दिन बारिश थमने से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। तेज धूप की वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी से बेचैनी महसूस होने लगी, हालांकि, आज यानी गुरुवार, 28 अगस्त से फिर बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को मानसून ट्रफ लाइन फिर एक्टिव हो रहा है। जो मध्यप्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश करवा सकता है। ऐसे करीब 10 जिले देखे जा रहे है, जहां साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने हैवी रेन यानी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिनों तक कई जिलों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.