Todays Latest News:PM मोदी का युवाओं के लिए एक लाख करोड़ की रोजगार योजना का ऐलान, MP के 23 जिलों मेें भारी बारिश
Todays Latest News 15 August 2025: पढ़ें 15 अगस्त 2025 की देश दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी-छोटी खबरें।
10:30 AM
सीएम योगी- ब्रह्मोस से भारत की ताकत दुनिया ने देखी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है और इसकी शक्ति पाकिस्तान से पूछी जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्वदेशी मॉडल से खेती की लागत कम होगी और 34 जिलों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और फर्टिलाइजर का इस्तेमाल घटेगा। सीएम ने कहा कि आज यूपी निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बन चुका है, जहां देश-विदेश के निवेशक आ रहे हैं। अब तक 15 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतरा है, जिससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी पहचान के संकट और गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था, लेकिन आज यह सुरक्षा के नए मॉडल के रूप में उभरा है और युवा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
9:40 AM

नौजवानों के लिए एक लाख करोड़ की रोजगार योजना: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने देश के नौजवानों के लिए एक लाख करोड़ की योजना की शुरुआत की है. यह प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM Vikasit Bhaarat Rojgar Yojana) के नाम से शुरू की गई है. इस योजना के तहत करीब 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाएगा. साथ ही प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी करने वाले लोगों को 15000 रुपये सरकार की तरफ से दिया जाएगा
8:35 AM

‘न्यूक्लियर धमकियों को हम सहने वाले नहीं…
पीएम मोदी ने कहा, ‘हम कई दशकों से आतंक झेलते आए हैं. देश के सीने को छलनी कर दिया गया है. अब आतंकियों और उन्हें पालने-पोसने वालों में कोई फर्क नहीं मानेंगे. दोनों मानवता के दुश्मन हैं.’ उन्होंने दोहराया कि न्यूक्लियर धमकियों का दौर लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन भारत ने ठान लिया है कि अब इसे नहीं सहेगा।
8:18 AM
15 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की बारिश के आसार
![]()
स्वतंत्रता दिवस के दिन उत्तर प्रदेश में मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 15 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, इस दिन UP में भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
7:58 AM

एमपी में 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में नया मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय होते ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 15 अगस्त को इंदौर, उज्जैन, जबलपुर सहित 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही देवास, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। कुछ इलाकों में सुबह से ही बारिश शुरू हो चुकी है, जिससे 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों में बाधा आने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, 17 अगस्त को तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी अलर्ट जारी किया है।