वाराणसी : खड़े ट्रक से टकराया ट्रेलर, चालक की मौत

0


वाराणसी। चिरईगांव थाना क्षेत्र स्थित रिंगरोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हरहुआ की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने संदहां रिंगरोड चौराहे के पास खड़े ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

चालक संदीप सचान (46 वर्ष) निवासी पतरसा, घाटमपुर, कानपुर शुक्रवार को हरहुआ की ओर से संदहा रिंगरोड चौराहे की तरफ जा रहा था। उसी दौरान खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक संदीप की मौत हो गई। 

हादसे की सूचना पर तत्काल चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।








Leave A Reply

Your email address will not be published.