कोरिया पुलिस विभाग में तबादला: 2 निरीक्षक, 4 एसआई, 4 एएसआई सहित 69 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें सूची
Koriya Police Transfer: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है। बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। रवि कुमार कुर्रे, पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोरिया ने प्रशासनिक कसावट और कार्य प्रणाली को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।
69 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
जारी आदेश के अनुसार कुल 69 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी नई पदस्थापना पर भेजे गए हैं। इनमें 2 निरीक्षक (इंस्पेक्टर), 4 उप निरीक्षक (एसआई), 4 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह तबादला नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका उद्देश्य थाना स्तर पर कार्यक्षमता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम संपत्ति बंटवारे पर छत्तीसगढ़ HC का फैसला: मुस्लिम व्यक्ति एक तिहाई से अधिक संपत्ति वसीयत नहीं कर सकता, वारिसों की सहमति जरूरी
यह भी पढ़ें: सूरजपुर में आरक्षक ने किया सुसाइड: एमसीबी ड्यूटी से लौटने के बाद घर में फंदे पर मिला शव, आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं
देखें सूची-
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Image-2026-02-10-at-12.11.05-PM-184378.jpeg)
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Image-2026-02-10-at-12.11.04-PM-592201.jpeg)
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Image-2026-02-10-at-12.11.02-PM-735x1024-515922.jpeg)