छत्तीसगढ़ के दो अलाइड सर्विस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति: केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी, 2024 चयन सूची के तहत मिला बड़ा दायित्व
CG IAS Promotion: केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ के दो अलाइड सर्विस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) में पदोन्नत किया है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (नॉन-एससीएस) के अंतर्गत की गई है।
2024 चयन सूची के तहत चयन
जारी आदेश के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध यह चयन किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा संबंधित विनियमों के तहत प्रक्रिया पूरी कर दोनों अधिकारियों को आईएएस में शामिल किया गया है। चयन सूची में शामिल अधिकारियों में ऋषभ कुमार पराशर और तरुण कुमार किरण का नाम है।
अलग-अलग विभागों से आए अधिकारी
ऋषभ कुमार पराशर राज्य वित्त सेवा (State Finance Service) के अधिकारी हैं, जबकि तरुण कुमार किरण जीएसटी विभाग (GST Department) में पदस्थ रहे हैं। दोनों अधिकारियों का अपने-अपने विभाग में प्रशासनिक अनुभव रहा है।
देखें आदेश की कॉपी-