केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा: बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत के घर आई लाड़ली लक्ष्मी, नाम रखा इला

0


Shivraj Singh Chauhan became grandfather: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर खुशियां आई हैं। मामा शिवराज अब दादा भी बन गए हैं। शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय और अमानत के घर बेटी ने जन्म लिया है। दिल्ली एम्स में डिलीवरी हुई है।

दादा शिवराज ने पोती इला को सुनाया गायत्री मंत्र

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पोती को डॉक्टर और स्टाफ ओटी से बाहर लेकर आए। केंद्रीय मंत्री शिवराज गायत्री मंत्र गाते हुए नजर आए। कार्तिकेय ने भी बेटी को गोद में लेने के बाद कुछ मंत्र गुनगुनाए। जबकि केंद्रीय मंत्री ने पोती को पहली बार गोद में लेने के बाद उसे गायत्री मंत्र सुनाया।

शिवराज की पोती का नाम इला

पिता बने कार्तिकेय से स्टाफ ने पूछा एक बार बोल दीजिए कौन आई है ? कार्तिकेय बोले- इला आई है। फिर साधना कहतीं हैं इला आ गई।

इला का अर्थ

केंद्रीय मंत्री शिवराज की पोती का नाम इला रखा गया है। इस नाम के कई अर्थ हैं जैसे-पृथ्वी, वाणी, देवी। इसका एक अर्थ प्रकाश भी होता है। हिंदू पौराणिक कथाओं में इला शब्द को शक्ति, पवित्रता और सुंदरता का प्रतीक माना गया है।

केंद्रीय मंत्री ने X पर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा- “हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए। अमानत मां। कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा। 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई अमानत और ऋद्धि। 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम लक्ष्मी।”

ये खबर भी पढ़ें:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर संत रामभद्राचार्य का बड़ा बयान: जब पुलिस ने रोका था तो नहीं जाना था, उन्होंने खुद मर्यादा तोड़ी, अन्याय नहीं हुआ

चौहान परिवार में खुशी का माहौल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पोस्ट से स्पष्ट हुआ कि परिवार में इस नन्ही सदस्य का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया गया। शिवराज के परिवार में इला के रूप में परिवार में तीसरी लड़की का आगमन हुआ। परिवार के सभी सदस्य नाना, नानी, चाचा, चाची और माता-पिता खुशी से इस नन्ही लक्ष्मी का स्वागत कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:MP में पेंशनर का DR बढ़ेगा: छत्तीसगढ़ ने 3 फीसदी बढ़ाया, बंटवारे के फार्मूले पर अमल के बाद मप्र में भी बढ़ने के आसार

6 मार्च 2025 को जोधपुर में हुई थी कार्तिकेय-अमानत की शादी

Shivraj Singh Chauhan became grandfather Kartikeya Amanat daughter news
कार्तिकेय और अमानत

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में धूमधाम से हुई थी। फेमस फुटवेयर कंपनी लिबर्टी फुटवेयर के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल 6 मार्च 2025 को शिवराज सिंह चौहान की बहू बनी थीं।



Leave A Reply

Your email address will not be published.