UP ARO Promotion List 2025: लखनऊ में 27 ARO को प्रमोशन, बने समीक्ष अधिकारी, देखें लिस्ट

0


हाइलाइट्स

  • लखनऊ में 27 एआरओ बने समीक्षा अधिकारी
  • सचिवालय सेवा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
  • प्रमोशन से कर्मचारियों में खुशी का माहौल

UP ARO promotion list 2025:  उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। सचिवालय सेवा के 27 सहायक समीक्षा अधिकारियों (ARO) को समीक्षा अधिकारी (RO) पद पर प्रोन्नत किया गया है। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

प्रमोशन पाए अधिकारी

सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है उनमें अरविन्द कुमार, मनीष शर्मा, देश दीपक गोस्वामी और अंकित सिंह शामिल हैं। इनके अलावा मिथिलेश कुमार, कु. कोमल सोनी और शाहीन सिद्दीकी को भी समीक्षा अधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह, तूबा अख्तर, आशीष कुमार पाल, सुनील कुमार और जितेन्द्र कुमार का भी प्रमोशन हुआ है। इसके साथ ही मनोज कुमार पाण्डेय, प्रतिभा सिंह, सुशील कुमार कश्यप और शैलेश यादव को भी नया दायित्व सौंपा गया है।

महिला अधिकारियों को भी प्रमोशन

प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में महिला कर्मचारियों को भी जगह मिली है। इनमें अर्चना, प्रीती नेगी और श्रुति पन्त का नाम शामिल है। इनके साथ ही गौरव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार और राकेश कुमार दीक्षित को भी समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

सूची में आगे सुबोध कुमार द्विवेदी, नीलम निगम और दिनेश कुमार यादव का भी नाम शामिल है। इसके अलावा सावित्री बोरा, संगीता सिंह और अविनाश कुमार बाजपेयी को भी समीक्षा अधिकारी (RO) बनाया गया है।

सचिवालय सेवा में खुशियों का माहौल

इस प्रमोशन से उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे सहायक समीक्षा अधिकारियों को आखिरकार उनका प्रमोशन मिल गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम सचिवालय सेवा में कार्य क्षमता और कार्यकुशलता को और बेहतर करेगा। नए समीक्षा अधिकारी (RO) लखनऊ में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और प्रशासनिक कार्यों को गति देंगे।

UP Weather Today: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, 31 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी बारिश, पश्चिमी यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी

UP Weather Today 31 august 2 september bhari bharish orange alert west UP hindi news zxc

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। बीते कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से अब राहत मिलगी। मौसम विभाग (IMD) ने 31 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक UP Weather Alert जारी करते हुए कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Leave A Reply

Your email address will not be published.