UP Budget 2026 for Health: यूपी में 1023 करोड़ रुपए से बनेंगे 14 नए मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़

0


UP Budget 2026 for Health: यूपी सरकार बजट 2026-27 में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खास जोर दिया है। बजट में यूपी में 14 नए मेडितल कॉलेजों की स्थापना और संचालव के लिए 1023 करोड़ रुपए दिए गए हैं।  साथ ही 16 जिलों में जहां आज तक कोई भी मेडितल कॉलेज नहीं बना वहां PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत लाभार्थी परिवारों की संख्या 49.22 लाख है। योजना हेतु 500 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन हेतु 2,000 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।  

चिकित्सा शिक्षा को विस्तार देने की तैयारी

यूपी सरकार ने मेडिकल शिक्षा के लिए 14,997 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की है। वर्तमान में यूपी में कुल 81 मेडिकल कॉलेज हैं, जिसमें 45 राज्य सरकार और 36 निजी क्षेत्र के हैं। अभी यूपी के 60 जिलों में मेजिकल कॉलेज की सुविधा है जबकि बचे 16 जिलों में PPP मॉडल के तहत नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। 

नए मेडिकल कॉलेज और कैंसर संस्थान पर खर्च

यूपी मे 14 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। जिसके लिए सरकार 1023 करोड़ रुपए देगी। लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए 130 करोड़ की व्यवस्था की गई है। 

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण का बजट बढ़ा

चिकित्सा, स्वास्थय और परिवार कल्याण विभाग के लिए 37,956 करोड़ रुपये का बजट रखा गया। ये पिछले साल की तुलना में 15 पर्सेंट ज्यादा है। सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थय सेवाएं मिल सके। 

मां और बच्चे की सेहत पर खास ध्यान

जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (Janani Shishu Suraksha Programme) प्रदेश के सभी जिलों में लागू है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय पूरी तरह मुफ्त और कैशलेस सुविधा दी जा रही है। वहीं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (Rashtriya Bal Swasthya Karyakram) के तहत हर ब्लॉक में मेडिकल टीमें आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में जाकर बच्चों की जांच कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें – UP Budget 2026: MSME के लिए 3,822 करोड़ रुपये का बजट, हर साल खुलेंगे 1 लाख सूक्ष्म उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग में 16 हजार युवाओं को रोजगार का मौका

आयुष्मान भारत और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं

साल 2026-27 के लिए योगी सरकार ने आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए  500 करोड़ रुपये का बजट रखा है। अब तक इससे 49.22 लाख परिवारों को जोड़ा गया है।  आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन हेतु 2,000 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।  प्रदेश के सभी 75 जिलों में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (National Mental Health Programme) के तहत मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

ये भी पढ़ें – UP Budget 2026 For Women: महिलाओं के लिए बजट में बड़ा ऐलान, शादी के लिए सहायता राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख की, बनेंगे जॉब प्लेसमेंट सेंटर-वर्किंग वूमेन हॉस्टल

आयुष सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी

आयुष सेवाओं के लिए करीब 2,867 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। प्रदेश में अभी 2,111 आयुर्वेदिक, 254 यूनानी और 1,585 होम्योपैथिक अस्पताल चल रहे हैं। साथ ही आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के मेडिकल कॉलेज भी अपने अस्पतालों के साथ कार्यरत हैं। 

ये भी पढ़ें – UP Budget 2026: 43 हजार करोड़ की नई योजनाएं- स्टेट डाटा अथॉरिटी और डाटा सेंटर क्लस्टर, अयोध्या समेत ये सिटी बनेंगी स्मार्ट

दवाइयों की गुणवत्ता बढ़ाने पर फोकस

आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं की अच्छी आपूर्ति के लिए लखनऊ और पीलीभीत में सरकारी दवा निर्माणशालाएं चल रही हैं। सरकार इन्हें और मजबूत बनाकर दवा उत्पादन की क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। 

ये भी पढ़ें – UP Budget 2026: 10 लाख युवाओं को रोजगार, लड़कियों की शादी में एक लाख रुपये की सहायता, महिलाओं के लिए अलग ट्रेनिंग सेंटर

Leave A Reply

Your email address will not be published.