UP Monsoon Session Live: यूपी विधानसभा मानसून सत्र कुछ देर में शुरू होगा, स्कूल विलय-बिजली निजीकरण पर छिड़ सकती है बहस

0


UP Monsoon Session Live: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। इस दौरान प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के विलय और बिजली निजीकरण के मुद्दे पर तीखी बहस की संभावना है। विपक्ष पूरी तरह सक्रिय है, जबकि सत्ता पक्ष ने भी सभी सवालों के जवाब तैयार कर रखे हैं। आगे पढ़ें और सत्र से जुड़ी हर अपडेट जानें।

11:18 A.M. 

मानसून सत्र में सीएम योगी का सपा पर सीधा हमला

मानसून सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा हर जगह सिर्फ खबरें बनाने का काम करती है और दूसरों के कंधे पर बंदूक चलाती है। सीएम ने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में बच्चे इंसेफेलाइटिस से मरते थे और बीजेपी सरकार को विरासत में अव्यवस्था मिली। उन्होंने कहा कि बीजेपी विकास करना चाहती है, जो सपा को रास नहीं आ रहा, जबकि सपा से विकास और सुरक्षा पर बात की ही नहीं जा सकती। इस बीच, सपा सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया।

10:40 A.M.  

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सत्र पर बयान

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मानसून सत्र में विभिन्न विधेयकों पर चर्चा के साथ-साथ सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दे उठाएंगे। सरकार प्रदेश के विकास के प्रति पूरी प्रतिबद्ध है और उन्होंने विपक्ष से सदन में सकारात्मक बहस करने की अपील की।

10:10 A.M. 

UP Monsoon Session Live: यूपी विधानसभा मानसून सत्र कुछ देर में शुरू होगा, स्कूल विलय-बिजली निजीकरण पर छिड़ सकती है बहस 

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने वाला है। विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष स्कूलों के विलय, बाढ़ और बिजली निजीकरण के मुद्दे को उता सकती है। आज सत्ता पक्ष विजन डॉक्यूमेंट-2047 का मसौदा पेश कर सकता है।

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक आयोजित की थी। जिसमें सीएस योगी ने बताया, ‘प्रदेश सरकार ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047′ विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है। सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे आगामी 13 अगस्त से सत्र में इस डॉक्यूमेंट की कार्ययोजना पर सकारात्मक चर्चा करें।’

सीएम ने कहा कि यह योजना देश और प्रदेश की प्रगति का एक महत्वपूर्ण माध्यम होगी और विधानसभा के जरिए राज्य की एक नई पहचान बनेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे राज्य का एजेंडा है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी मानसून सत्र के सफल संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की।

 

 



Leave A Reply

Your email address will not be published.