UP New Circle Rate: यूपी में आज से प्रभावी हो गया नया सर्किल रेट
हाइलाइट्स
- अब जो नए बैनामें जो जमीनों के होंगे अब नए दर के हिसाब से होंगे।
- पुरानी दरों पर अंतिम दिन बैनामे
- यूपी में आज से प्रभावी हो गया नया सर्किल रेट
UP New Circle Rate: उत्तर प्रदेश में आज नया डीएम सर्किल रेट लागू हो गया है। बरेली जिले में जमीनों की न्यूनतम कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अब जो नए बैनामें जो जमीनों के होंगे अब नए दर के हिसाब से होंगे।
पुरानी दरों पर अंतिम दिन बैनामे
अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त) संतोष कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को जितने भी बैनामे हुए हैं, वे सभी पुरानी दरों पर ही पंजीकृत किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब 1 अगस्त से बढ़ी हुई दरों पर ही बैनामे किए जाएंगे। इसका मतलब है कि अब कोई भी भूखंड नई निर्धारित न्यूनतम कीमतों से कम पर न तो बेचा जा सकेगा और न ही उस पर कम स्टाम्प शुल्क लगेगा। यह कदम सरकार के राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से उठाया गया है।
यह भी पढ़ें: Bihar SIR Updates: बिहार में “SIR” का पहला ड्राफ्ट जारी हो गया, ECI की वेबसाइट पर सर्च कर सकेंगे आप अपना नाम
प्रमुख क्षेत्रों में कीमतों में उछाल
- नई दरों के लागू होने से बरेली के कई प्रमुख और पॉश इलाकों में जमीनों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं।
- सिविल लाइंस से श्यामगंज चौराहे तक (रामबाग, हाफिजपुर, सेमल खेड़ा, फाल्तुनगंज) इन क्षेत्रों में 1000 वर्ग फीट के भूखंड की न्यूनतम कीमत पहले 59 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 70 लाख रुपये हो गई है। यह एक महत्वपूर्ण वृद्धि है, जो इन इलाकों की बढ़ती मांग को दर्शाती है।
- रामपुर बाग (डीआईओएस, पुलिस कार्यालय से गंगाचरन अस्पताल के सामने महालक्ष्मी टावर तक जोड़ने वाली सड़क के आसपास) इस क्षेत्र में 1000 वर्ग फीट के भूखंड की न्यूनतम कीमत 64 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 76 लाख रुपये हो गई है। यह क्षेत्र अपनी व्यावसायिक और आवासीय सुविधाओं के लिए जाना जाता है।
- बिहारीपुर सिविल लाइंस (चौपला चौराहे से सिटी स्टेशन होकर किला क्रॉसिंग तक) इस इलाके में 1000 वर्ग फीट के भूखंड की कीमत 44 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 52 लाख रुपये हो गई है। यह क्षेत्र शहर के मध्य में होने के कारण हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा है।
अन्य क्षेत्रों में बढ़ी हुई कीमतें
ब्रम्हपुरा: अब 32.50 लाख रुपये प्रति 1000 वर्ग फीट, पहले 28 लाख रुपये थी।
शिव शक्ति स्टेट: अब 36 लाख रुपये प्रति 1000 वर्ग फीट, पहले 31 लाख रुपये थी।
सिटी हार्ट कॉलोनी: अब 41 लाख रुपये प्रति 1000 वर्ग फीट, पहले 35 लाख रुपये थी।
राजा बिहारी: अब 39 लाख रुपये प्रति 1000 वर्ग फीट, पहले 31 लाख रुपये थी।
राजेंद्र नगर: अब 47 लाख रुपये प्रति 1000 वर्ग फीट, पहले 40.50 लाख रुपये थी।
टेबल में देंखें
| इलाका | पहले की कीमत (लाख/1000 वर्ग फीट) | अब की कीमत (लाख/1000 वर्ग फीट) | वृद्धि (लाख रुपये) | वृद्धि (%) |
| ब्रम्हपुरा | 28.00 | 32.50 | 4.50 | 16.07% |
| शिव शक्ति स्टेट | 31.00 | 36.00 | 5.00 | 16.13% |
| सिटी हार्ट कॉलोनी | 35.00 | 41.00 | 6.00 | 17.14% |
| राजा बिहारी | 31.00 | 39.00 | 8.00 | 25.81% |
| राजेंद्र नगर | 40.50 | 47.00 | 6.50 | 16.05% |
- राजा बिहारी में सबसे अधिक वृद्धि हुई है — लगभग 25.81%।
- बाकी सभी जगहों पर लगभग 16-17% की वृद्धि देखी गई है।
SIR Live Updates: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची का पहला ड्राफ्ट जारी हो गया है। अब आप भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की वेबसाइट पर अपना नाम खोज सकते हैं। जिन भी लोगों को इसके दावा – आपत्ति 1 सितंबर कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें