UP New DGP Rajiv Krishna: उत्तर प्रदेश के नए DGP बने राजीव कृष्ण, सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में से एक

0


हाइलाइट्स

  • यूपी के नए डीजीपी राजीव कृष्ण
  • सीएम योगी के भरोसेमंद अफसरों में से एक
  • 31 मई को नए डीजीपी ने संभाला पदभार

UP New DGP Rajiv Krishna: उत्तर प्रदेश को नए पुलिस प्रमुख (DGP) मिल गए हैं। 1991 बैच के सीनियर IPS अफसर राजीव कृष्ण को UP का नया DGP नियुक्त किया गया है। उन्होंने शनिवार को पदभार संभाला। डीजीपी प्रशांत कुमार 31 मई को रिटायर हुए। राजीव कृष्ण यूपी कैडर के अधिकारी हैं और हाल ही में वे DG विजिलेंस के पद पर सेवाएं दे रहे थे। इसके साथ ही वे पुलिस भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे।

UP New DGP rajiv krishna

सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अफसर

यूपी के नए पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है। हाल ही में पेपर लीक विवादों के बाद उन्हें यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा कराने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे उन्होंने ईमानदारी से पूरा किया।

DGP राजीव कृष्ण UP कैडर के IPS

राजीव कृष्ण यूपी कैडर के IPS अधिकारी हैं। उन्होंने 1989 में IIT रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और 1991 में भारतीय पुलिस सेवा जॉइन की। उन्होंने फिरोजाबाद और फतेहगढ़ में SP के रूप में काम किया है। इसके अलावा, इटावा, मथुरा, बुलंदशहर, नोएडा, आगरा और लखनऊ में SSP की जिम्मेदारी संभाली है। वे लखनऊ में DIG और मेरठ में IG भी रह चुके हैं।

UP New DGPUP New DGP

BSF में भी काम कर चुके हैं राजीव कृष्ण

राजीव कृष्ण एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) के पहले प्रमुख थे। एटीएस की शुरुआत 26 नवंबर 2007 को यूपी की अदालतों में हुए तिहरे बम धमाकों के बाद की गई थी। यूपी एटीएस ने पूरे देश में कई बम धमाकों के लिए जिम्मेदार इंडियन मुजाहिदीन के सदस्यों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।

2012 में वे बीएसएफ में शामिल हुए और जम्मू में आईजी के पद पर काम किया। इसके बाद 2013 से 2017 तक उन्होंने बीएसएफ में महानिरीक्षक (ऑपरेशन) के रूप में सेवा दी। फिर वे वापस यूपी आ गए।

cm yogi new dgp meetcm yogi new dgp meet

राजीव कृष्ण को मिले कई पुरस्कार

राजीव कृष्ण को 2002 और 2009 में वीरता के लिए पुलिस पदक मिले हैं। इसके अलावा, 2015 में उन्हें अच्छे सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। साल 2007 में भी उन्हें अच्छे काम के लिए पुलिस पदक मिला था।

उत्तर प्रदेश में 228 हेड कांस्टेबल को मिला प्रमोशन, बनेंगे SI, 1 जून से आदेश जारी

UP Head Constable Promotion: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने 228 हेड कांस्टेबलों को उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत करने का बड़ा निर्णय लिया है। यूपी पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में प्रमोशन आदेश जारी कर दिया गया है, जो 1 जून 2025 से प्रभाव में आएगा। यह पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

Leave A Reply

Your email address will not be published.