UP News : यूपी की राजधानी में जमीन खरीदना हुआ और महंगा, जानिये कौन सा इलाका है सबसे महंगा

0

(Property rates UP) जमीन के दाम लगातार आसमान को छू रहे हैं। सोने से भी तेजी से जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है। अब उत्तर प्रदेश (UP capital circle rates) की राजधानी लखनऊ में जमीन के दामों में तगड़ी बढ़ोतरी आई है।

सरकार की ओर से सर्कल रेट को बढ़ा दिया गया है। इससे शहर के कई इलाकों में जमीन खरीदना और मुश्किल हो गया है। 

25% तक हुई बढ़ोतरी 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमीन के दामों में 25% तक की बढ़ोतरी की गई है। शहर की 26 कॉलोनियों के लिए नए सर्किल रेट (circle rate) जारी कर दिए गए हैं। शहर में सबसे महंगा एरिया गोमती नगर हो गया है। आईए जानते हैं शहर में सबसे सस्ती जमीन और सबसे महंगी जमीन कितने की है और कहां पर है। 

विकास के पथ पर छू रही ऊंचाइयां 

उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर है और राजधानी लखनऊ लगातार विकास की ऊंचाइयां छू रही है। यहां जैसे-जैसे विकास हो रहा है वैसे ही प्रोपर्टी के दाम भी बढ़ रहे हैं। अब शहर में गोमतीनगर सबसे महंगी कॉलोनी बनकर सामने आई है। प्रॉपर्टी (property rate) के दामों में तगड़ा इजाफा किया गया है। 

गोमतीनगर में इतने हो गए रेट 

शहर में सबसे महंगी कॉलोनी गोमती नगर बन गई है। यहां पर प्रस्तावित सर्किल रेट ऑफ 33000 से 77000 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गए हैं।

वहीं महानगर प्रॉपर्टी (lucknow property rates) के दामों के मामले में दूसरे नंबर पर और इंदिरा नगर तीसरे नंबर पर आती है। 26 कॉलोनीयों के सर्किल रेट जारी किए गए हैं, जिसमें 25% तक की बढ़ोतरी की गई है। 

यहां है सबसे सस्ती जमीन 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सबसे सस्ती जमीन की बात करें तो यह अनंत नगर योजना और संतुष्टि एंक्लेव में है। शहर की 26 प्रमुख कॉलोनी में अनंत नगर में सर्किल रेट 15000 से 18000 रुपए तो संतुष्टि एंक्लेव में 7000 से 10000 प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित किया गया है। 

यहां जमीन खरीदना हुआ मुश्किल 

वही महंगी जमीन (Property rates) की बात करें तो सबसे पहले नंबर पर गोमतीनगर आता है। यहां न्यूनतम प्रस्तावित राशि 33000 तो अधिकतम 77000 प्रति वर्ग मीटर हो गई है। जबकि महानगर में 41000 से लेकर 65000 तक दाम हो गए हैं। वहीं शहर में तीसरे नंबर पर इंदिरा कॉलोनी आती है।

यहां न्यूनतम रेट 35000 और अधिकतम रेट  62000 प्रति वर्ग मीटर है। वहीं, सर्किल रेट (Circle rates) बढ़ाने को लेकर अधिकारियों का कहना है कि प्राइवेट बिल्डर्स प्रॉपर्टी महंगी बेच रहे थे और सर्किल रेट कम था। इसी अंतर को कम करने के लिए सर्कल रेट बढ़ाया गया है। 

बड़े प्रोजेक्ट्स में भी बढ़ गए रेट 

उत्तर प्रदेश की 26 कॉलोनियों में ही नहीं बड़े प्रोजेक्ट में भी जमीन के रेट बढ़ा दिए गए हैं। शहर के बड़े प्रोजेक्ट अंसल और एमार (lucknow property rates) में पहले सर्कल रेट 18000 रुपए प्रति वर्ग मीटर था। 

इसे अब 50,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। प्रोजेक्ट में उच्च कीमतों पर जमीन और प्लाट की बिक्री हो रही है। वहीं कॉलोनी और प्रोजेक्ट में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

प्रमुख सड़कों के पास भी सर्किल रेट बढ़े 
इतना ही नहीं लखनऊ की 77 प्रमुख सड़कों के आसपास के इलाकों में भी सर्किल रेट (lucknow circle rates) नए बनाए गए हैं। इसमें गोमतीनगर के विराज खंड और विभूति खंड के सड़क मार्ग के सहारे आने वाले जमीन सबसे महंगी है। यहां पर सर्किल रेट 70000 रुपए प्रति वर्ग मीटर रखा गया है।

विराजखंड रोड फ्लाईओवर से लेकर पिकप भवन चौराहा तक यह रेट हैं। अंबेडकर नगर चौराहे से होसाडिया चौराहा तक भी यहीं रेट शामिल किए गए हैं। वहीं लखनऊ (lucknow circle rate) फैजाबाद रोड पर 66000 कीमत तय की गई है। यह पॉलिटेक्निक चौराहे से बारहबाकी चौराहे तक है।

इस एरिया में 55000 तक सर्किल रेट 

लखनऊ की पांच मुख्य सड़कों के पास भी सर्किल (circle rate of lucknow) रेट 50000 से बढ़ाकर 55000 किया गया है। इसमें गोमतीनगर ही पहले नंबर पर आता है। जिसमें सीएमएस स्कूल जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 7 से शहीद पथ और चिनहट चौराहे से मल्हार स्टेशन तक की सड़के सम्मिलित की गई हैं। सर्किल रेट बढ़ने से प्रॉपर्टी के रेट और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.