UP TET NOTIFICATION 2026 : यूपी टेट विज्ञापन जारी, देखिए आवेदन शुल्क, योग्यता सहित अन्य डिटेल्स

0


उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UP TET NOTIFICATION 2026 जारी कर दिया गया है। यूपी टेट नोटिफिकेशन का इंतजार लाखों उम्मीदवारों को बेसब्री से था। अब बिहार STET के बाद UP TET का विज्ञापन जारी कर दिया गया है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। 

देखिए आवेदन शुल्क, योग्यता सहित अन्य डिटेल्स

मीडिया रिपोर्ट की माने तो उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UP TET परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाया गया हैं एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क 1700 रूपये निर्धारित किया गया है और दोनों पेपर में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 3400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 

कब आयोजित होगी UP TET परीक्षा 

29 जनवरी और 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UP TET परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि अभी तक UP TET के विज्ञापन जारी होने का लाखों उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। 

कब से शुरु होंगे ऑनलाइन आवेदन 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UP TET के लिए 20 सितंबर 2025 के बाद से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा 

क्या है पूरी खबर 

उत्तर प्रदेश टेट परीक्षा का विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा क्योंकि यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा UP TET EXAM DATE पहले ही घोषित कर दिया गया है ऐसे में UP TET Syllabus में बड़ा बदलाव किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर नया पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकते है।

यूपी टीजीटी और पीजीटी परीक्षा डेट घोषित 

उत्तर प्रदेश टीजीटी परीक्षा अब 18 और 19 दिसंबर को आयोजित की जाएगी वहीं पीजीटी परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित होगी। TET EXAM DATE में कोई बदलाव नहीं कियागया है हालांकि अभी तक आवेदन प्रक्रिया नहीं शुरु हो सकी हैं तो UP TET परीक्षा जनवरी के बजाय अगले माह में आयोजित की जा सकती हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.