UP Weather Today: यूपी में लुढ़का पारा, बाराबंकी रहा सबसे ठंडा, जानें आज का मौसम अपडेट

0


हाइलाइट्स

  • यूपी में बढ़ी ठंड, लखनऊ का पारा 13.8°C पहुंचा
  • बाराबंकी रहा सबसे ठंडा, तापमान 11°C दर्ज
  • अगले हफ्ते तक रहेगा शुष्क मौसम, बढ़ेगी ठंड

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में लगातार पारा लुढ़क रहा है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों मौसम साफ रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। लखनऊ में रात का तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा वहीं बाराबंकी प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। बाराबंकी में सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। सुबह धुंध और रातें ठंडी रहेंगी।

धूप हटी, तापमान गिरा

मंगलवार 4 नवंबर से दिन में धूप खिल रही थी जिस वजह से रात का तापमान सामान्य था लेकिन शुक्रवार, 7 नवंबर से अचानक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से राजधानी लखनऊ में भी ठंड का असर बढ़ा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।

यूपी में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के आसार

उत्तर प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह के समय कहीं हल्की धुंध तो कहीं कोहरे का असर देखा जा रहा है। दिन में हल्की धूप के बावजूद रातें अब ठंडी होने लगी हैं। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सीजन में पहली बार 13.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, बाराबंकी जिले में सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: अभी रहेगा शुष्क मौसम

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक या दो डिग्री कम रह सकता है।

तराई और पूर्वी यूपी के जिलों में आने वाले दिनों में सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाई रह सकती है। पछुवा हवाओं के कारण सूरज ढलने के बाद ठंडक और बढ़ जाएगी, जिससे लोगों को रात में सर्दी का अधिक एहसास होगा।

Latest Update: दिल्ली से चीन सीधी फ्लाइट शुरू होगी, राहुल गांधी पचमढ़ी में रहेंगे, CG में बाइक रेसिंग चैंपियनशिप होगी   

UP Weather Today: यूपी में लुढ़का पारा, बाराबंकी रहा सबसे ठंडा, जानें आज का मौसम अपडेट

9 नवंबर से शाङ्घाई–नई दिल्ली  सीधी वाणिज्यिक उड़ानों का पुनः आरंभ हो रही है, जो कोविड 19 के बाद पहली बार होगा। चीन ईस्टर्न एयरलाइंस ने बुधवार, शनिवार और रविवार को तीन साप्ताहिक उड़ानों के साथ शाङ्घाई और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा की है। यह उड़ान एयरबस ए330-200 विमान द्वारा संचालित की जाएगी… पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Leave A Reply

Your email address will not be published.