UP Weather Update: आज से यूपी में फिर बादलों का डेरा, 12 डिग्री तक गिरेगा पारा, जानें आपके शहर का हाल
UP Weather Update: यूपी में ठंड का चॉर्टर जारी है। मौसम विभाग ने आज 8 से 12 डिग्री तक रात का पारा गिरने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार आज गुरुवार 29 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम ठंडा रहेगा। यहां बादलों का डेरा भी रहेगा। दिन के तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। तो वहीं रात का पारा 8 से 12 डिग्री तक गिर सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ ने दिखाया असर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ यहां से गुजर चुका है जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सुबह घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
कैसा रहेगा मेरठ का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मेरठ में गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह घने कोहरे के चलते से दृश्यता करीब 200 मीटर तक जा सकती है। दिन में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।
अलीगढ़ का मौसम
अलीगढ़ में भी सुबह कोहरा रहेगा इसके बाद दिनभर बादलों का डेरा रहेगा। ठंडी हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है।
बरेली का मौसम
बरेली में मौसम में अपेक्षाकृत शांति रहेगी। सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दिन में थोड़े बादल छाएंगे। यहां का तापमान सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है।
मुरादाबाद का मौसम
मुरादाबाद में कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा और हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां ज्यादा नमी होने से ठंड थोड़ी ज्यादा महसूस होगी।
वाराणसी का मौसम
वाराणसी में सुबह हल्की धुंध छा सकती है। इसके बाद दिन बढ़ते बढ़ते धूप निकलने के आसार हैं। ठंडी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार यहां का तापमान 22 डिग्री तक जा सकता है।
यह भी पढ़ें : MP Weather : MP के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में गिरे ओले,बेमौसम बारिश से कई फसलें बर्बाद