UPPSC RO/ARO आंसर-की जारी! इस तारीख तक ही दर्ज कर सकते हैं आपत्ति, अभी करें चेक!
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की तरफ से समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब परीक्षा की अंसार-की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक करके अपने अंकों का मूल्यांकन कर सकते हैं। यूपीएससी RO/ARO परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई, 2025 को किया गया था, जिसके बाद से परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जिन्हे आंसर-की के जारी होने का इंतजार बना हुआ था, वह अब इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस तारीख तक करवा सकेंगे आपत्ति दर्ज
बता दें UPPSC RO/ARO आंसर-की जारी होने के बाद से 30 जुलाई से ही इसपर आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो भी खोल दी गई है। ऐसे में यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर में कोई गलती नजर आती है तो वह 4 अगस्त, 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उस प्रश्न के सही उत्तर से संबंधित ठोस सबूत देना होगा, जिसे वह डाक के माध्यम से भेज सकते हैं या फिर आयोग के ऑफिस में जमा भी कर सकते हैं।
कैसे करें अंसार की डाउनलोड
- UPPSC RO/ARO आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
- अब होमपेज पर आपको RO/ARO Answer Key 2025 का लिंक मिलेगा, इसपर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर परीक्षा की अंसार-की का पीडीएफ खुल जाएगी।
- यहाँ आप पीडीएफ डाउनलोड करके अपने अंकों का मूल्यांकन कर सकेंगे।
आंसर की क्यों है जरुरी
UPPSC RO/ARO आंसर-की उम्मीदवारों के लिए बेहद ही महत्त्वपूर्ण है, इसकी मदद से वह अपने संभावित परिणाम का अनुमान लगाने के साथ-साथ यदि उत्तर में कोई गलती पाई जाती है तो उसपर भी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाती है, जिसके आधार पर ही परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाता है।