नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने लोकबंधु के पुत्र राधे मोहन सिंह के निधन पर दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस

राधे मोहन सिंह का निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में भी एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके योगदान को याद करते हुए एके शर्मा ने कहा कि राधे मोहन सिंह ने अपने जीवन को शिक्षा और सार्वजनिक सरोकारों के लिए समर्पित किया, जिसका प्रभाव समाज पर लंबे समय तक रहेगा। दरअसल, लोकबंधु राज नारायण सिंह के पुत्र के रूप में राधे मोहन सिंह ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी मूल्यों और लोकतंत्र के लिए समर्पण के साथ कार्य किया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है, और लोग उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सीए प्रमोद, उदयभान सिंह उदल, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अशोक तिवारी, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल, हरिमोहन सिंह टप्पू बाबू, पप्पू गौतम, प्रहलाद सिंह, सत्यम सेठ, डॉ. के.एस. पाठक, डॉ. रणधीर सिंह, शिवानंद सिंह, डॉ. अखिलेश्वर सिंह, गुड्डू सिंह, अजय दुबे, अवधेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीरज चौबे, राहुल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
