Vande Bharat Train Travel: इन शहरों के लिए दिल्ली से सीधी चलती है वंदे भारत ट्रेन, घूमने का प्लान बना रहे लोग कर सकते हैं ट्रिप प्लान

0


गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रैवल डेस्टिनेशन पर भीड़ ज्यादा होती है। ऐसे में अगर समय रहते बुकिंग न की जाए तो होटल्स और ट्रेनों या फ्लाइट्स में टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है। जो लोग अप्रैल में घूमने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए बेस्ट है कि वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का प्लान बनाएं। वंदे भारत ट्रेन से आप कम समय में यात्रा कर सकते हैं। क्योंकि, यह आपकी लंबी दूरी की यात्रा को आधे समय में कवर कर देता है। इस ट्रेन की सबसे अच्छी खासियत यह है कि इसमें आपको बैठकर यात्रा करनी होती है। यह एसी चेयर ट्रेन है, जिसमें आप आराम से यात्रा कर सकते हैं.

वंदे भारत ट्रेन से जाएं माता वैष्णों देवी के दर्शन करने

which cities vande bharat train runs from delhi plan trip in summers

वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए दिल्ली से कटरा सफर करना आसान है। वंदे भारत ट्रेन ज्यादा स्टेशन पर नहीं रुकती, इसलिए आपको बोरियत भी नहीं होगी। इसके साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि यह तेज रफ्तार में चलती है, इसलिए आप कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर लेंगे। ट्रेन में पूरी तरह स्वच्छता और हाइजीन को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इसलिए, लोगों को इससे यात्रा करना पसंद करते हैं।वंदे भारत ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुकभी कर सकते हैं।

मुंबई जाएं घूमने

which cities vande bharat train runs from delhi plan trip in summerssssss

इस समय मुंबई के लिए भी कई वंदे भारत ट्रेन चल रही है। वंदे भारत ट्रेन से मुंबई की यात्रा करना भी आपको अच्छा लगेगा। गांधीनगर से मुंबई के लिए सीधी वंदे भारत ट्रेन चलती है, दो लगभग 6.5 घंटे में सफर पूरा करती है। इसके अलावा आप शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने भी ट्रेन से जा सकते हैं। ध्यान रखें कि इस समय वंदे भारत ट्रेन के लिए टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, इसलिए समय पर बुकिंग जरूरी है।

जयपुर-उदयपुर सिटी

which cities vande bharat train runs from delhi plan trip in summers

वंदे भारत ट्रेन राजस्थान के कई शहरों से होकर गुजरती है, इसलिए जयपुर और उदयपुर जैसे शहरों में घूमने का प्लान बना रहे, लोगों के लिए भी यह बेस्ट है। इस ट्रेन से आप आराम से लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। इस समय राजस्थान में गर्मी हो गई है, ऐसे में वंदे भारत के एसी डिब्बे आपकी यात्रा को आरामदायक बना देंगे। दरअसल, घूमने की इच्छा रखने वाले लोग, ट्रेन या बस से सफर करने में परेशान हो जाते हैं। इसलिए वह घूमने के लिए कम समय में यात्रा करने वाले साधन का चयन करते हैं।
इस समय लगातार भारत सरकार नई वंदे भारत ट्रेन लाने पर काम कर रही है। श्रीनगर के लिए भी दिल्ली से सीधी वंदे भारत ट्रेन लाने पर काम चल रहा है। इसके अलावा आप लखनऊ, नागपुर, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु की यात्रा भी वंदे भारत से कर सकते हैं।

क्या वंदे भारत ट्रेन में आप लेटकर यात्रा कर सकते हैं?
नहीं, अभी रेलवे द्वारा वंदे भारत की एसी चेयर कार सर्विस को ही लाया गया है। लेकिन स्लीपर वंदे भारत ट्रेन पर काम चल रहा है। जल्दी ही यात्र वंदे भारत ट्रेन में लेटकर भी सफर कर पाएंगे।








Leave A Reply

Your email address will not be published.