वाराणसी : बस संचालन को लेकर दो यूनियनों में मतभेद, वाराणसी बस ओनर्स एसोसिएशन ने दी सफाई

0


वाराणसी। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय बस स्टेशन पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन वाराणसी क्षेत्र ने प्रेसवार्ता कर बसों की समयसारिणी को लेकर उठे विवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता और महामंत्री आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 9 सितंबर को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में हुई बैठक में वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग की समयसारिणी को लेकर समझौता किया गया था। बैठक में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रामीण डिपो और दोनों यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

मनोज गुप्ता ने कहा कि तय समयसारिणी पूरी तरह पारदर्शी तरीके से बनाई गई थी, लेकिन अब अनुबंधित बस ऑपरेटरर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने उस पर आपत्ति जताई है और निराधार आरोप लगा रही है। उन्होंने मांग की कि केवल अधिकृत व्यक्ति ही संचालन से जुड़े मामलों में दखल दें और गाड़ियों की देखरेख करें।

नले

महामंत्री आलोक कुमार सिंह ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से किसी भी वाहन स्वामी को संचालन को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। सब कुछ नियमों के अनुरूप चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद खड़ा करने के पीछे केवल साहब लाल शर्मा हैं, जो खुद वाहन स्वामी नहीं हैं, लेकिन अन्य वाहन स्वामियों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने साफ किया कि सभी बस मालिक आपसी सहमति से संचालन कर रहे हैं और विवाद को बेवजह हवा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता यात्रियों को सुगम व सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना है।








Leave A Reply

Your email address will not be published.