वाराणसी में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मेसिस्ट दिवस, काशी फार्मेसी रत्न सम्मान से नवाजे गए कई फार्मेसिस्ट, चिकित्सा जगत में योगदान पर हुई चर्चा

0


वाराणसी। विश्व फार्मेसिस्ट दिवस के अवसर पर आज डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, जनपद वाराणसी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय जिला चिकित्सालय, वाराणसी के सेमिनार कक्ष में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में फार्मेसिस्ट मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों ने किया शुभारम्भ
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. बृजेश कुमार (प्रमुख अधीक्षक) और प्रभारी अधिकारी फार्मेसी प्रेमचन्द्र कन्नौजिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की जबकि संचालन जितेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

वक्ताओं ने बताया फार्मेसिस्टों का महत्व
मुख्य वक्ता शैलेन्द्र सिंह, आर.के. सिंह, जे.के. सिंह, अभिजय श्रीवास्तव और जे.एस. उपाध्याय ने चिकित्सा जगत में फार्मेसिस्टों की भूमिका और योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि फार्मेसिस्ट न केवल दवाओं की उपलब्धता और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होते हैं बल्कि रोगियों के उपचार और स्वास्थ्य सुरक्षा में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

सम्मान समारोह रहा आकर्षण का केंद्र
इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह, आर.के. सिंह, शिव प्रसाद, मो. अरशद और मो. फारूक को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए काशी फार्मेसी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कई वरिष्ठ सेवानिवृत्त फार्मेसिस्टों को भी सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया।

उत्साहपूर्वक मनाया गया कार्यक्रम
कार्यक्रम में वाराणसी जनपद के विभिन्न विधाओं से जुड़े सभी फार्मेसिस्ट सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने-अपने अनुभव साझा किए और पेशेवर जिम्मेदारियों पर विचार रखे। कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के बीच संपन्न हुआ।

एसोसिएशन के पदाधिकारी

संगठन मंत्री : प्रकाश बेनवंशी
संयुक्त मंत्री : अरविन्द सिंह
कोषाध्यक्ष : जितेन्द्र पटेल








Leave A Reply

Your email address will not be published.