वाराणसी विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, नगवां वार्ड में अवैध निर्माण पर सील

0


वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष IAS पुलकित गर्ग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जोन-4, वार्ड-नगवां में प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अवैध रूप से चल रहे निर्माणों को सील कर संबंधित थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया। इस दौरान जोनल अधिकारी संजीव कुमार, अवर अभियंता आदर्श निराला और पूरी प्रवर्तन टीम मौजूद रही।

a

शशि कुमार पाल का 1100 वर्गफीट व्यावसायिक निर्माण सील
पहला मामला मौजा-अमरा, वार्ड-नगवां का है, जहां शशि कुमार पाल द्वारा लगभग 1100 वर्गफीट क्षेत्रफल में (बी+जी) तल का व्यावसायिक निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के किया जा रहा था। इसे उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27, 28(1) व 28(2) के अंतर्गत अवैध मानते हुए सील कर दिया गया।

रिंकू गुप्ता का 2700 वर्गफीट का निर्माण भी हुआ सील
दूसरा मामला मौजा-खुशीपुर, वार्ड-नगवां का है, जहां रिंकू गुप्ता द्वारा लगभग 2700 वर्गफीट क्षेत्रफल में (जी+1) तल का निर्माण स्वीकृति मानचित्र के बिना किया जा रहा था। इसे भी उक्त अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत सील कर विधिक कार्रवाई की गई।

आमजन से की गई अपील
इस मौके पर उपाध्यक्ष IAS पुलकित गर्ग ने आमजन से अपील की कि वे केवल वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें और किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराएं। अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








Leave A Reply

Your email address will not be published.