वाराणसी : ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ का आह्वान, स्वतंत्रता दिवस पर गंगा निर्मलता का संकल्प

0


वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कज्जाकपुरा स्थित ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल में 39 गंगा टास्क फोर्स और नमामि गंगे गंगा विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान के साथ-साथ राष्ट्रीय नदी गंगा की निर्मलता के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

vns

गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार जगदीश चंद और नमामि गंगे के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों जैसे जल संरक्षण, गंगा स्वच्छता, अधिकतम पौधरोपण, और सिंगल यूज पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सूबेदार जगदीश चंद ने कहा, “देशहित में पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।”

vns

कार्यक्रम के दौरान गंगा टास्क फोर्स की ओर से शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच औषधीय पौधों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त, स्कूल परिसर में महापुरुषों के नाम पर 21 पौधे रोपे गए। परिसर में फाइन आर्ट की कलाकार चांदनी विश्वकर्मा ने आकर्षक रंगोली बनाकर ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ का संदेश दिया, जिसने विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रेरित किया।

यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और गंगा की स्वच्छता के प्रति सामुदायिक जागरुकता को भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से निदेशक लक्ष्मी कुशवाहा, प्रधानाचार्य संतोष कुशवाहा, सह-प्रधानाचार्य मुकेश कुशवाहा, चारुसिला सिन्हा, कन्हैयालाल, राहुल कुशवाहा, भीम सिंह, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।








Leave A Reply

Your email address will not be published.