त्योहारों से पहले वाराणसी पुलिस का फुट पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0


वाराणसी। आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए बुधवार की शाम फुट पेट्रोलिंग की। भोजूबीर, अर्दली बाजार, नदेसर और शिवपुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया।

आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए बुधवार की शाम फुट पेट्रोलिंग की। भोजूबीर, अर्दली बाजार, नदेसर और शिवपुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर शिवहरी मीणा, डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार, एसीपी कैंट नितिन तनेजा, इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। गश्त के दौरान चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा और अमित सिंह प्रदीप यादव ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

नदेसर क्षेत्र में उपनिरीक्षक आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चार पहिया वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की गई। वहीं शिवपुर क्षेत्र में गिलट बाजार और सेंट्रल जेल के पास स्थित शराब की दुकानों पर भी पुलिस ने औचक निरीक्षण किया। सड़कों पर शराब पी रहे लोगों को सख्त हिदायत दी गई।

आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए बुधवार की शाम फुट पेट्रोलिंग की। भोजूबीर, अर्दली बाजार, नदेसर और शिवपुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया जाएगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी या नियम तोड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।








Leave A Reply

Your email address will not be published.