वाराणसी : ‘द स्कालर्स होम’ में रक्षाबंधन का भव्य आयोजन, छात्र-छात्राओं ने कला का किया प्रदर्शन

0


वाराणसी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ‘द स्कालर्स होम’ स्कूल में उत्साह और रचनात्मकता से भरे माहौल में सुंदर-सुंदर राखियाँ बनाई गईं। इस आयोजन में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश की देखरेख में संपन्न हुआ।

vns

छात्राओं ने इस अवसर पर ADG वाराणसी पीयूष मोर्डिया (IPS) के कार्यालय पहुंचकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनकी सलामती की दुआ मांगी। इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह को भी राखी बाँधी गई। इसके उपरांत, छात्र-छात्राएँ आदमपुर थाने पहुंचे, जहां ‘राखी विथ खाकी’ थीम के तहत रक्षाबंधन का उत्सव मनाया गया। इस दौरान सभी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और जिले के हित में कार्य करने का वचन दिया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह की सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक बीरभद्र सिंह ने कहा, “रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जो भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है और प्रेम, समर्पण व सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देता है।”

vns

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएँ और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। ‘द स्कालर्स होम’ में रक्षाबंधन का यह उत्सव छात्र-छात्राओं के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।








Leave A Reply

Your email address will not be published.