वाराणसी : वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, अधेड़ गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती

0


वाराणसी। मिर्जामुराद के खजूरी स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने समीप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

प्रयागराज जिले के भीटी बरौत निवासी राजेश गुप्ता (48 वर्ष) भदवर रोहनिया स्थित एक निजी अस्पताल से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खजूरी के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने घायल को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजेश की स्थिति को गंभीर बताते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।








Leave A Reply

Your email address will not be published.