VIDEO: दरवाज़े पर गिड़गिड़ाती रही बहू, मासूम बेटी संग झेलती रही ज़ुल्म, ऊपर से सांस बरसाती रही पत्थर

0

VIDEO: राजस्थान के पाली जिले के रोहट से आए इस वीडियो को देखने के बाद आपके मन में कई सवाल उठेंगे कि आखिर ये हो क्या रहा है? इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला छत से नीचे खड़ी एक महिला पर बेरहमी से पत्थर फेंकती नजर आ रही है. ये दोनों महिलाएं कोई और नहीं बल्कि सास-बहू हैं. जानकारी के मुताबिक, बहू को ससुराल से निकाल दिया गया था.

अब वो दोबारा घर में घुसने की कोशिश कर रही थी, तभी सास ने उस पर पत्थर बरसा दिए. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो (Video) ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया है कि एक सास इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है.

ससुरालवालों ने की बेशर्मी की हदें पार

पीड़िता प्रियंका वैष्णव हैं, जिनके पति जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन प्रियंका को उसके ससुराल वालों ने उसकी दो साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया. जब वह दोबारा ससुराल जाने की कोशिश कर रही थी, तो उसके साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया गया. पत्थरों से वार होने के बाद वह ज़मीन पर गिर पड़ी और दर्द से कराहती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की.

सास ने मासूम बेटी के साथ बहू पर भी फेंके पत्थर

पाली जिले के रोहट कस्बे का यह वीडियो (Video) सबको विचलित कर देने वाला है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग सास बाल्टी में पत्थर भरकर अपनी बहू पर फेंक रही है. पत्थर लगने से महिला दर्द से चीख रही है, फिर भी वह घर के अंदर जाने की कोशिश करती रहती है. दरवाज़ा बंद कर दिया गया है और महिला को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. लोग इस अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें इस हद तक जाना पड़ा?

घर के बाहर गिड़गिड़ाती रही बहु

पीड़िता प्रियंका ने इस मामले में जोधपुर पुलिस आईजी को लिखित शिकायत दी है और बताया है कि उसके पति और ससुराल वालों द्वारा उसे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. उसे घर से निकाल दिया गया है, और अब वीडियो (Video) सामने आया है जिसमें पत्थरों की बारिश और महिला की चीखें रिकॉर्ड हो रही हैं. इसके बावजूद, किसी को उस पर दया नहीं आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.