वीटीआर एक बार फिर पर्यटकों से हुआ गुलजार, भारत पाक के बीच तनाव के कारण पर्यटकों की संख्या में आई थी गिरावट

0

विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट 

बेतिया/वाल्मीकिनगर। वीटीआर एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार होने लगा है।भारत पाक के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पर्यटक वन भ्रमण के लिए सीमित संख्या पहुंच पा रहे थे। लेकिन जैसे ही हालात बदले उसके बाद से फिर वाल्मीकिनगर की हसीन वादियां वीटीआर सैलानियो गुलजार होने लगी। पिछले 8 दिनों में महज 150 पर्यटक ही वन भ्रमण के लिए पहुंचे थे। उसमें अधिकांश पर्यटक राजनीतिक दल से जुड़े हुए थे, और वे सरकारी दौरे पर पहुंचे थे। ऐसे पर्यटको से विभाग को राजस्व की आमद नहीं होती है। रविवार एवं सोमवार को 150 से अधिक पर्यटकों ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। सोमवार को पर्यटकों की आमद अच्छी खासी रही। नेपाल, यूपी और पश्चिमी चंपारण के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक पहुंचे। हालांकि इको पार्क को भी सुरक्षा घेरे में रखा गया है। बीएसएपी के दो जवानों को इको पार्क में सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। आम बगीचे में पर्यटकों ने लजीज भोजन बना चखा स्वाद भारत-पाकिस्तान के बीच कम हुए तनाव के बाद वाल्मीकिनगर में पहुंचे उत्तर प्रदेश के पर्यटकों ने आम बगीचे में पिकनिक मनाया। इस बाबत पर्यटक संतोष कुमार सुमित कुमार महेश सिंह एवं आनंद कुमार ने बताया कि हमारा वनभोज भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान को धूल चटाने की खुशी में किया जा रहा है। हम अपने देश की जवानों और भारत सरकार को सैल्यूट करते हैं। हमारी बहू बेटियों की उजड़ी हुई सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिंदूर से हमारे जवानों ने लिया है। हमारे देश के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। वाल्मीकिनगर में तेज धूप में भी पर्यटकों की संख्या में हुई वृद्धि को लेकर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि वन विभाग के लिए यह शुभ संकेत है। बीच में कुछ कमी आई थी। जिसका कारण हम सभी को पता है। लेकिन रविवार और सोमवार को पर्यटक पहुंच, यहां के धार्मिक स्थलों सहित जल जंगल पहाड़ का आनंद लिया है। एक महीने के बाद पर्यटन सत्र की समाप्ति भी होने वाली है। जब तक मौसम साथ दे रहा है तब तक विभाग पर्यटकों को हर सुविधा देने के लिए तत्पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.