जमीन के लिए ‘जंग’: खंडवा में CHO ने आदिवासी महिला को बाल पकड़कर खेत में घसीटा और पीटा, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल, जानें मामला
Khandwa CHO Tribal Woman Beaten Viral Video: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। पंधाना थाना क्षेत्र के टाकली कला गांव में जमीन के मालिकाना हक को लेकर बैडियावं में पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) मनीषा वासुले और एक आदिवासी परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि महिला अधिकारी ने आदिवासी महिला को बाल पकड़कर खेत में घसीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस-केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस पर भी प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
जमीन विवाद में CHO ने महिला को पीटा
जानकारी के मुताबिक मामला गुरुवार को है, जब टाकली कला गांव में ठाकुर रूस्तम का परिवार अपने खेत में काम कर रहा था। तभी महिला हेल्थ ऑफिसर (CHO) मनीषा वासुले कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचीं और जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए विवाद शुरू कर दिया। CHO ने जमीन अपनी बताई, तो पिंकी बाई ने 8 लाख रुपए देने का दावा कर खेत छोड़ने से मना कर दिया। देखते ही देखते जमीन पर हक को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस मारपीट में बदल गई।
खींचे एक-दूसरे के बाल, जमकर मारपीट
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि CHO मनीषा और आदिवासी महिला पिंकी बाई के बीच झूमाझटकी हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, CHO ने पिंकी बाई को धक्का देकर गिराया और उनके बाल खींचकर बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान पीड़ित महिला बेहोश हो गई। विवाद की जड़ 5 एकड़ जमीन है, जिसे लेकर दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें दे रहे हैं। आरोप है कि अधिकारी के साथ आए लोगों ने फसल को नुकसान पहुँचाने और उस पर दवाई छिड़कने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर विवाद और बढ़ गया।
CHO पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप
पीड़ित परिवार के मुखिया ठाकुर रूस्तम ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका आरोप है कि मनीषा वासुले ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर उनके घर में प्रवेश किया था। साल 2001 में यह 5 एकड़ जमीन 61 हजार रुपये में खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। बाद में साल 2019 में जमीन मालिक की मांग पर परिवार ने दोबारा 8 लाख रुपये का भुगतान भी किया। जमीन पर 2.65 लाख का लोन था, जिसे चुकाने के नाम पर अधिकारी मनीषा ने उनसे ढाई लाख रुपए लिए और बाद में फर्जी तरीके से वही जमीन अपने नाम करवा ली।
परिवार का दावा है कि उन्होंने इस जमीन के लिए 2001 से अब तक लाखों रुपये दिए हैं, लेकिन वकीलों और अधिकारियों की मिलीभगत से उनके साथ धोखाधड़ी हुई। ठाकुर रुस्तम के अनुसार, जमीन विवाद की शिकायत पहले भी एसपी और कलेक्टर से की गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। ठोस कार्रवाई न होने से अब परिवार मानसिक तनाव में है।”
/bansal-news/media/post_attachments/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2026_2image_14_28_060237758baal-ll-657138.jpg)
पीड़िता ने पुलिस पर लगाए आरोप
मारपीट के बाद मामला पंधाना थाने पहुंचा, जहां पीड़िता पिंकी बाई ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। पिंकी का कहना है कि थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी मनीषा गोयल ने उसे गार्ड रूम में ले जाकर पीटा और उसका गला मरोड़ने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
CHO का पक्ष: मेरे पास कोर्ट का आदेश है…
दूसरी ओर, मनीषा वासुले का कहना है कि उन्होंने जमीन कानूनी तरीके से खरीदी है और कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में है। उन्होंने खुद को बैंक मैनेजर बताने और पुलिस-वकीलों के खिलाफ आरोपों को मनगढ़ंत करार दिया है। वहीं मामले में नामजद वकील छाया शर्मा ने भी रुपयों के लेनदेन से इनकार करते हुए मानहानि का नोटिस देने की बात कही है।
दोनों पक्षों के खिलाफ शिकायतें
बरगांव चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। घटना के बाद दोनों ओर से क्रॉस-रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि थाने में कोई बल प्रयोग नहीं हुआ, केवल हंगामा शांत कराया गया था। (Khandwa Land Dispute CHO)
khandwa CHO manisha vasule case, Khandwa news, Khandwa CHO Viral Video, Tribal Woman Beaten