एमपी में मौसम सामान्य: उत्तर-पश्चिम डिसटर्बेंस से हो सकता है मौसम में मामूली बदलाव, मंदसौर सबसे ठंडा रहा

0


MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। एक-दो जिलों को छोड़कर अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक ही हुआ है। यानी ठंड में गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो 21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम डिसटर्बेंस के कारण मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।

सभी संभागों में मौसम सामान्य

प्रदेश में बीते 24 घंटों में सभी संभागों के जिलों में मौसम सामान्य रहा। इस दौरान किसी भी संभाग के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया।

अधिकतम तापमान बढ़ा

मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 से 2.7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। इसी तरह ग्वालियर, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 से 3.9 डिग्री सेल्सियस तक काफी अधिक दर्ज किया गया। बाकी सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा।

map1

शहडोल में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

न्यूनतम तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में 2.1 से 2.6 डिग्री सेल्सियस तक की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि बाकी संभागों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

Map 1

रीवा-शहडोल में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा वृद्धि

ग्वालियर और जबलपुर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी प्रकार नर्मदापुरम, चंबल और सागर संभागों के जिलों में यह सामान्य से 3.4 से 3.9 डिग्री सेल्सियस तक काफी अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक बढ़ोतरी रीवा और शहडोल संभागों में देखी गई, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 से 6.3 डिग्री सेल्सियस तक विशेष रूप से अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है और तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

Map3

इन शहरों में छाएगा कोहरा

ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी

map4

Tempreture 2

ये भी पढ़ें:  नांदेड़ के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें: बीना, भोपाल और इटारसी होकर गुजरेंगी, मध्यप्रदेश के यात्रियों को मिलेगी राहत

एमपी के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
भोपाल 14
इंदौर 15
जबलपुर 17.2
होशंगाबाद 26
ग्वालियर 13.2
सतना 14.8

ये भी पढ़ें:  सीएम मोहन यादव का Exclusive इंटरव्यू: कहा- MP के हर क्षेत्र में संभावनाएं, एक बार में फैसले से धाक बनती है, मौजूदा वक्त Gen-Z का है

Leave A Reply

Your email address will not be published.