मध्य प्रदेश का मौसम: उज्जैन, ग्वालियर, सागर समेत 28 जिलों में बारिश, मुरैना सहित आठ जिलों में ओले और कोहरे का अलर्ट

0


MP Weather Update 3 February 2026: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। 

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश के 28 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की सीनियर इंजीनियर डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के अनुसार, मुरैना समेत आठ जिलों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की संभावना है। जबकि सात जिलों में गरज-चमक के साथ घना कोहरे का अलर्ट है। आठ जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट रहेगी।

जानें कहां-कैसा रहेगा मौसम ?

मुरैना जिले में ओले गिरने के साथ ही घने कोहरे और गरज-चमक का अलर्ट है।
राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी और श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं।
ग्वालियर, दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में विजिबिलिटी कम रहेगी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
विदिशा, रतलाम, उज्जैन, अशोकनगर, रीवा, सतना, दमोह और सागर सहित मैहर, कटनी और सिंगरौली जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।

भोपाल, ग्वालियर, चंबल में उछला पारा

बीते कुछ घंटों में प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभागों के दिन के तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस का उछाल रिकार्ड किया गया है। जबकि उज्जैन और चंबल संभागों में रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: भोपाल फ्लाइट शेड्यूल: दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा कनेक्टिविटी, जानें 17 उड़ानों का स्टेटस

देखें मैप…

3 February 2026 MP Map

4 February 2026 MP Map

5 February 2026 MP Map

6 February 2026 MP Map

ये भी पढ़ें: भोपाल के 54 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: नरेला, चाण्क्यपुरी, नेहरु नगर समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

Leave A Reply

Your email address will not be published.