एमपी में मौसम का मिजाज: इंदौर-उज्जैन में लुढ़का दिन का पारा, शहडोल, रीवा में रातें गर्म

0


MP Weather Update 19 January 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज मिला-जुला नजर आ रहा है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। मालवा अंचल में इंदौर और उज्जैन में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि शहडोल और रीवा संभागों में पारा काफी अधिक बढ़ा हुआ है।

जानें किस रीजन में कैसा है मौसम ?

भोपाल मौसम केंद्र से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रात के तापमान में इंदौर और उज्जैन में 2.1 से 3.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी गई है। जबकि शहडोल में 2.1 ​डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रीवा संभाग में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। यहां करीब 4 डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोतरी की गई है।

भोपाल, नर्मदापुरम में रातें हुईं गर्म

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 1.7 से 2.9 डिग्री सेल्सियस, जो सामन्य से अधिक है। जिससे रातें गर्म हो गई हैं। ग्वालियर, चंबल और सागर रीजन में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज की गई है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। धूप का असर रहा।

मध्यप्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहर

रैंक शहर (जिला) न्यूनतम तापमान (°C)
1 करौंदी (कटनी) 7.3
2 कल्याणपुर (शहडोल) 7.7
3 खजुराहो (छतरपुर) 8.0
4 इंदौर 8.2
5 राजगढ़ / मंडला 8.4

देखें मैप…

20 Jan 2026 MP Map (2)

21 Jan 2026 MP Map (2)

ये भी पढ़ें: ग्वालियर व्यापार मेला 2026: रोड टैक्स पर आज से 50% की छूट, किन वाहनों की खरीदी पर फायदा, जानें क्या है नियम

22 Jan 2026 MP Map (2)

23 Jan 2026 MP Map

ये भी पढ़ें:MP में ट्रिपल सिस्टम का असर: प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बढ़ेगी ठिठुरन, ग्वालियर-चंबल, रीवा रीजन में घने कोहरे का अलर्ट, पाला पड़ेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.