मध्यप्रदेश में मौसम का अपडेट: शिवपुरी में 3°C का उछाल, MP में खंडवा सबसे गर्म रहा, 30 शहरों में बारिश का अलर्ट


MP Weather Update 23 February 2026: मध्यप्रदेश में मौसम की अनिश्चितता बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह से मिला-जुला असर देखने मिला है। हालांकि, सोमवार को मौसम पूरी तरह से साफ नजर आया। 

भोपाल मौसम केंद्र की ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार दोपहर बाद से 24 फरवरी की सुबह तक मध्यप्रदेश के 30 से ज्यादा शहरों में गरज-चगम के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 फरवरी को भी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है।

भोपाल में दिन का पारा सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा

मध्यप्रदेश में खंडवा और खरगोन सबसे ज्यादा गर्म शहरों में रिकार्ड किए गए। खंडवा में तापमान 33.1 और खरगोन में 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। भोपाल में दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा बताया जा रहा है। पचमढ़ी में सबसे कम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धार में रात का पारा सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा

मध्यप्रदेश के धार में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रिकार्ड किया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा है। हालांकि, इंदौर में रात का तापमान में गिरकर 12.6 डिग्री पर पहुंचा है, जो पिछले पिछले दिनों के मुकाबले राहत भरा रहा। रीवा में 7 मिली मीटर बारिश दर्ज की। जबकि जबलपुर, सीधी में मामूली बूंदाबांदी हुई।

यहां  गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

  • निमाड और मालवा यानी इंदौर, उज्जैन रीजन में उज्जैन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास।
  • ग्वालियर-चंबल संभाग में भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, दतिया।
  • विंध्ब-घेलखंड यानी रीवा के रीवा, सीधी, सिंगरौली, मउगंज, सतना, मैहर।
  • महाकौशल यानी जबलपुर रीजन में सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी।
  • बुंदेलखंड यानी सागर रीजन के पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी।
  • शहडोल, उमरिया, अनूपपुर में झोंकेदार हवाएं चलेंगी।

एमपी का मैप…

24 February 2025 MP Map

25 February 2025 MP Map

ये भी पढ़ें: भोपाल के 17 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती: मालवीय नगर, बैरागढ़, गोविंदपुरा सहित अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

26 February 2025 MP Map

ये भी पढ़ें: भोजशाला पर ASI की सर्वे रिपोर्ट HC में नहीं खुली: इंदौर कोर्ट ने 2 सप्ताह में मांगे सुझाव, आपत्तियां, 16 मार्च को अगली सुनवाई

27 February 2025 MP Map

ये भी पढ़ें: MP में ग्राम रोजगार सहायक के ट्रांसफर-टर्मिनेशन पर रोक: हाईकोर्ट ने 4 सप्ताह में मांगा जवाब, राज्य सरकार लाई थी यह नई गाइडलाइन

Leave a Comment