Weekly Horoscope 14-20 July: धनु, मकर, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope14-20 July 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Sawan Saptahik Rashifal: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार सोमवार 14 जुलाई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ये सप्ताह ग्रहों की चाल (Grah Gochar Effect) नक्षत्रों का संयोग के लिए खास रहेगा। ऐसे में नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा।
ऐसे में चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि राशि चक्र की आखिरी चार राशियों में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए 14 से 17 जुलाई 2025 तक का सप्ताह कैसा रहने वाला है। वीकली राशिफल में जानेंगे कि स्वास्थ्य, भाइयों से संबंध, बच्चों से सहयोग तथा सफलता को लेकर क्या खास होगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) …
धनु, मकर, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई (Dhanu, Makar, Kumbh, Meen)
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashi Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में टकराव हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। आपके शत्रु शांत रहेंगे। अभी आपके कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जुलाई कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक है। 20 जुलाई को आपको सतर्क रहना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 2025)
यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम रहेगा। संतान का आपको अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। आपके जीवन साथी को भी इस सप्ताह लाभ प्राप्त होंगे। आप इस सप्ताह दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। अभी आपके कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है। कालसर्प योग के बारे में मैंने अलग से वीडियो बनाया है। जिसका लिंक इस के डिस्क्रिप्शन में दिया जा रहा है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 जुलाई कार्यों को करने हेतु अच्छे हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके शत्रु थोड़ा सा प्रयास करने पर भी पराजित हो जाएंगे। भाग्य से आपको मामूली मदद ही मिल पाएगी। अभी आपके कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है।
इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 और 20 जुलाई को करने के लिए परिणाम मूलक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 2025)
इस सप्ताह आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। भाई बहनों का आपके सहयोग भी प्राप्त होगा । आपके पुत्र का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने पुत्र से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं को इस सप्ताह आप आसानी से पराजित कर सकते हैं । अभी आपके कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है।
इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 तारीख कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। 14 और 15 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।