Weekly Horoscope 7-13 July: धनु, मकर, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल


Weekly Horoscope 7-13 July 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Sawan Saptahik Rashifal: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार सोमवार 7 जुलाई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ये सप्ताह ग्रहों की चाल (Grah Gochar Effect) नक्षत्रों का संयोग के लिए खास रहेगा। गुरु सोमवार को उदित हो जाएंगे। तो वहीं सूर्य भी नक्षत्र बदलेंगे। ऐसे में नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा।

ऐसे में चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) से जानते हैं कि राशि चक्र की आखिरी चार राशियों में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए 7 से 13 जुलाई 2025 तक का सप्ताह कैसा रहने वाला है। वी​कली राशिफल में जानेंगे कि स्वास्थ्य, भाइयों से संबंध, बच्चों से सहयोग तथा सफलता को लेकर क्या खास होगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक ग्रह गोचर

सूर्य मिथुन गोचर

इस सप्ताह सूर्य और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।

मंगल गोचर

इस सप्ताह मंगल सिंह राशि में रहेंगे।

बुध गोचर

इस सप्ताह बुध कर्क राशि में रहेंगे।

शुक्र गोचर

इस सप्ताह शुक्र वृष राशि में रहेंगे।

शनि गोचर

इस सप्ताह शनि मीन राशि में रहेंगे।

वक्री राहु

इस सप्ताह राहु वक्री होकर कुंभ राशि में ही गोचर करेंगे।

धनु, मकर, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जुलाई (Dhanu, Makar, Kumbh, Meen) 

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashi Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिलेगी। आपके जीवनसाथी के क्रोध में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे। दुर्घटनाओं से बचने का आपको उपाय करना चाहिए। अभी आपके कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट (Lucky Unlucky Date-Day) 

इस सप्ताह आपके लिए 9 10 और 11 तारीख कार्यों को करने के लिए फल दायक है। 7 और 8 तारीख को अगर आप पूर्णतया प्रयास करेंगे तो कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 2025) 

इस सप्ताह आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह थोड़ा सा प्रयास करने पर भी समाप्त कर सकते हैं। आपको अपनी संतान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। अभी आपके कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम मूलक है। 9, 10 और 11 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। सात और 8 तारीख को थोड़ा बहुत धन प्राप्त हो सकता है।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको जनमानस का सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी संतान को सुख प्राप्त होगा। आपके जीवनसाथी के क्रोध में वृद्धि हो सकती है। शत्रुओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। अभी आपके कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए सात और 8 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 11, 12 और 13 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 2025) 

इस सप्ताह आपकी माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जनता में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। भाई बहनों से संबंध ठीक रहेंगे। आपकी संतान को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है आपके सभी शत्रु शांत रहेंगे तथा शत्रुओं पर आपका दबाव भी रहेगा। अभी आपके कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 7 और 8 तारीख को भाग्य आपकी मदद कर सकता है।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

jyotish aacharya pandit anil pandy sagar
jyotish aacharya pandit anil pandy sagar

यह भी पढ़ें:   Astro Plant Vastu Tips: बारिश में जरूर लगाएं ये पौधे, मजबूत होंगे ग्रह, चमकेगा भाग्य, कौन सा पौधा कहां लगाना होता है शुभ

 

Leave a Comment