क्या है अपार आईडी कार्ड? जानें ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका और मिलने वाले फायदे

0

क्या आप एक स्टूडेंट हैं तो आपको अपार आईडी कार्ड के बारे में जरूर पता होगा। सरकार ने इस कार्ड को नई शिक्षा निति के तहत शुरू किया है। यह एक डिजिटल कार्ड है जिसमें छात्र के शैक्षिक जीवन का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित दर्ज रहता है। यह कार्ड बनाना प्रत्येक छात्र के लिए अनिवार्य है। आइए इस कार्ड के बारे में और इसे कैसे बनाया जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी विस्तार से समझते हैं।

क्या है डिजिटल पासपोर्ट?

अपार आईडी एक डिजिटल पासपोर्ट है जिसमें छात्र की सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज रहते हैं। इस आईडी का पूरा नाम ऑटोमेटेड परमानेंट अकैडमिक अकाउंट रजिस्ट्री है। यह आईडी सरकारी छात्रों के साथ प्राइवेट स्कूल के छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस आईडी में आप एग्जाम रिजल्ट, सर्टिफिकेट एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी सुरक्षित दर्ज रहती हैं।

माता-पिता की अनुमति

अपार आईडी बनवाने से पहले माता-पिता से मंजूरी लेनी जरुरी है। जी हाँ सरकार ने पेरेंट्स से इसे बनवाने के लिए सहमति को अनिवार्य किया है। इस आईडी में छात्र के सम्पूर्ण शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ निजी डिटेल्स जैसे स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी, लम्बाई एवं वजन आदि की जानकारी भी रहती है। इसलिए लिए आपको एक कंसेंट फॉर्म को जमा करना जरुरी है। आप इस फॉर्म को सम्बंधित वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं।

अपार आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया क्या है?

अपार आईडी कार्ड बनवाने के लिए आपको नीचे दी हुई प्रक्रिया का पालन करना है।

  • आपको सर्वप्रथम अकैडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) की वेबसाइट पर क्लिक करना है।
  • होम पेज में आपको My Account पर क्लिक करना है इसके बाद Student के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको DigiLocker पर रजिस्टर होना है।
  • इसके लिए आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है।
  • जैसे ही आप पेज पर पंजीकृत हो जाते हैं फिर आपको केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • यह प्रक्रिया पूरी होते ही आप नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहाँ पर आपको APAAR card download कर विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • आपका कार्ड आसानी से डाउनलोड हो जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.